आजादी की 74वीं वर्षगांठ- भारत बहुत जल्द कोरोना वैक्सीन का ऐलान करेगा-पीएम नरेन्द्र मोदी
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आजादी की 74वीं सालगिरह के मौके पर लाल किले की प्राचीर से ऐलान किया कि भारत बहुत जल्द कोरोना वैक्सीन का ऐलान करेगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत में कोरोना की एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन वैक्सीन्स इस समय टेस्टिंग के चरण में है। जैसे ही वैज्ञानिकों से इस वैक्सीन को हरी झंडी मिलेगी बड़े पैमाने पर उसका उत्पादन शुरू करेंगे साथ ही देश के हर नागरिक तक वैक्सीन कम से कम समय में कैसे पहुंचे इसका खाका भी तैयार है।
वैक्सीन का नाम (को-वैक्सीन) रखा गया
देश में 30 कंपनियां कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटी है। हैदराबाद की भारत बायोटेक, आईसीएमआर और नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ विरॉलजी मिलकर एक वैक्सीन तैयार कर रहे है। इस वैक्सीन का नाम (को-वैक्सीन) है। रिपोटर््स के अनुसार पहले चरण के शुरूआती नतीजों में ये वैक्सीन सुरक्षित पाई गई है। इस देसी वैक्सीन के फेज-1 और फेज-2 के ट्रायल के लिए 12 मेडिकल संस्थानों को चुना गया है और इसमें एम्स भी शामिल है।

