LatestNewsराष्ट्रीय

मप्र अब पदोन्नति के बाद भी मिलेगा समयमान वेतनमान का लाभ

भोपाल. कोरोना काल में मप्र के पौने 5 लाख अधिकारियों -कर्मचारियों के लिये यह राहत भरी खबर है। अब उन्हें पदोन्नति के बाद भी सेवाकाल में समयमान वेतनमान का फायदा भी मिलता रहेगा। वित्त विभाग ने समयमान वेतनमान केनियमों मेंबदलाव कर नये नियम जारी किये हैं। यह व्यवस्था तत्काल प्रभावशील से लागू हो गयी है।
एक लाख अधिकारी -कर्मचारियों को इसका लाभ तुरंत मिलेगा। समयमान वेतनमान के अभी तक प्रचलित नियमों के हिसाब से यदि कर्मचारियों की पदोन्नति हो जाती थी तो उसे आगे समयमान वेतनमान में परेशानी थी और स्पष्टता नहीं थी कि आगे उन्हें लाभ किस हिसाब से दिया जायेगा। नये नियमों में यह स्पष्ट कर दिया गया है पदोन्नति के बाद समयमान वेतनमान का क्या तरीका होगा। इससे अधिकारियों को सेवाकाल में समयमान वेतनमान से हर 8 से 10 वर्ष की सेवा के बाद प्रति माह 2 से लेकर 5 हजार और कर्मचारियों को एक से तीन हजार रूपये का लाभ मिलेगा।

ऐसे समझें लाभ मिलेगा

25 हजार अधिकारी: यदि किसी अधिकारी को नौकरी में आने के 5 साल बाद प्रमोशन मिल जाता है तो उसे द्वितीय समयमान वेतनमान 13 साल पूरे होने पर और तीसरा 14 साल बाद यानी 27 साल की सेवा के बाद मिल जाएगा। यदि अधिकारी को 20 साल में दूसरी पदोन्नति मिलती है तो उसे तीसरा समयमान वेतनमान 30 साल की नौकरी के बाद मिलेगा।

12 हजार सब इंजीनियर : 20 और 22 साल की सेवा के बाद अस्सिटेंट इंजीनियर के पद पर प्रमोशन मिल रहा था, लेकिन इसके बाद तीसरा समयमान वेतनमान का कोई प्रावधान नहीं था। नई व्यवस्था के हिसाब से उन्हें 28 साल की सेवा में तीसरा समयमान यानी कार्यकारी अभियंता (ईई) का वेतनमान मिल जाएगा।

दो लाख से ज्यादा कर्मचारी : यदि 8 साल में कर्मचारी को पहला प्रमोशन मिलता है तो अगला द्वितीय समयमान वेतनमान 18 साल की सेवा के बाद और तीसरा 30 साल की सेवा के बाद मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet perabet giriş pashagaming betcio betcio holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet meritking jojobet grandpashabet perabet perabet giriş lunabet restbet giriş holiganbet matbet kingbetting giriş lunabet giriş holiganbet jasminbet jasminbet giriş betcio egebet egebet giriş betpas betpas giriş galabet piabet betcio tokyobet betplay perabet bets10 casinoroyal galabet lunabet restbet matbet madridbet virüsbet