LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

समापन समारोह-निःशुल्क वाहन प्रशिक्षण के समापन समारोह पर 30 महिलाओं को निःशुल्क ड्रायविंग लायसेंस वितरित

ग्वालियर. परिवहन आयुक्त ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनूठी पहल पर 26 अगस्त से 30 अक्टूबर तक महिला सशक्तिकरण के लिये महिलाओं को निःशुल्क वाहन प्रशिक्षण के समापन समारोह पर 30 महिलाओं को निःशुल्क ड्रायविंग लायसेंस आरटीओ एसपीएस चौहान,े आरटीआई राजेन्द्र सोनी डॉ. भीमराव अंबेडकर पोलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य की उपस्थिति में 30 महिलाओं को प्रदान किये गये।
इस मौके पर आरटीओ एसपीएस चौहान ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये निःशुल्क लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस प्रदान किये गये जिन्हें 6 माह के बाद परीक्षण कर नियमित कर दिया जायेगा।
इस मौके पर आरटीओ एसपीएस चौहान, आरटीआई राजेन्द्र सोनी, सजल पांडे, अनवर खान, हृदेश शर्मा, सुरेश रजक, मनीराम शर्मा और डॉ. भीमराव अंबेडकर पोलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *