स्ट्रांगरूम में 3 घंटे रही ममता की मौजूदगी और कार्यकर्त्ताओं का पहरा
नई दिल्ली. गुरूवार की देर शाम पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया है। TMC ने स्ट्रांगरूम में पोस्टल बैलट से छेडछाड़ का आरोप लगाया है। इसके बाद पार्टी के नेताओं के संबंधित जगह पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सीएम ममता बनर्जी भी स्वयं पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। विपक्षी भाजपा ने इसे राजनीतिक ड्रामा बताया है। मामले ने तूल पकड़ा तो चुनाव आयोग को पत्रकारवार्ता कर स्थिति को साफ किया। इस बीच क्या-क्या हुआ।
TMC के आरोप
TMC ने चुनाव आयोग पर BJP के साथ मिलकर लोकतंत्र से खिलवाड़ का आरोप लगाया और कहा कि स्ट्रॉन्गरूम के आसपास उनकी जानकारी के बगैर हलचल हो रही है। जो गलत है. कुणाल घोष ने कहा कि तय यह हुआ था कि बिना बताए स्ट्रॉन्गरूम की सील नहीं तोड़ी जाएगी. फिर ऐसा क्यों हुआ? उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला और कहा कि हम जब गलत का विरोध कर रहे हैं, तब बीजेपी को इतनी मिर्ची क्यों लग रही है।
चुनाव आयोग का जवाब
टीएमसी के आरोप पर चुनाव आयोग को रात के समय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब देना पड़ा. चुनाव आयोग ने TMC के आरोप सिरे से खारिज कर दिए और कहा कि स्ट्रॉन्गरूम में रखे बैलट की छंटनी की जा रही थी। यह प्रक्रिया का हिस्सा है. चुनाव आयोग ने दावा किया कि सभी पार्टियों को इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई थी। बैलट बॉक्स के साथ किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है. खुदीराम अनुशीलन केंद्र के सभी 7 स्ट्रॉन्गरूम पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पोस्टल बैलट की छंटनी का काम दूसरे कमरे में चल रहा था।

