अमित शाह के रोड शो में हुआ था बवाल, बंगाल में कई थानेदारों का बदला विभाग
नई दिल्ली. पष्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में फिर बडा फेरबदल किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने कोलकाता के कई पुलिस स्टेशनों के इंचार्ज अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जानकारी के अनुसार पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेेशन के इंचार्ज हीरक दलपति का तबादला इंटेलिजेंस विभाग में कर दिया गया है। लालबाजार के डिटेक्टिव विभाग के नीलकंठ रॉय को इस पुलिस स्टेेशन का नया इंचार्ज बनाया गया है।
दो चरणों में चुनाव होना है
राज्य में दो चरणों में होने वाले चुनाव से पहले ईसीआई नौकरेशाहों और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर रहा है। इस बार आयोग ने कोलकाता पुलिस में एक बडे फेरबदल का आदेेश दिया है।
कई अधिकारियों का विभाग बदला गया
आदेेश संख्या 181 और 182 जारी करके इंस्पेक्टर रैंक के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस आदेेश के अनुसार शहर के कई महत्वपूर्ण पुलिस स्टेेशों के इंचार्ज अधिकारियों या ओसीएस को हटाकर डिटेक्टिव विभाग एसटीएफ या स्पेेशल ब्रांच जैसे विभागों में भेज दिया गया है। इसी तरह चेतला पुलिस स्टेेशन के ओसी अमिताभ सरकार को एसटीएफ में भेज दिया गया है।
बवाल के बाद उठाया बडा कदम
बता दें कि कुछ दिनों पहले भवानीपुर में उस समय तनाव भडक गया था जब भाजपा उम्मीदवार शुभेंद्र अधिकारी द्वारा नामांकन दाखिल करने से पहले एक रोड शो आयोजित किया गया था जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे। उस घटना के बाद चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखा और उन्हें भवानीपुर घटना के संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कानून-व्यवस्था में बाधा के कारण चार पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही आयोग ने आदेश दिया था कि उन चार जगहों पर जल्द ही किसी और को जिम्मेदारी सौंपी जाए। इसी माहौल में आयोग ने 24 घंटे के भीतर कोलकाता पुलिस के 6 थानों के ओसी बदल दिए।

