विश्वविद्यालय व मुरार में महिलाओं के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनने वाले शातिर आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर थाना विष्वविद्यालय व थाना मुरार की संयुक्त टीम बनाकर उक्त प्रकरणों में वांछित आरोपियों की पतारसी कर उसे पकड़वाने हेतु निर्देषित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषानुसार सीएसपी विष्वविद्यालय श्रीमती हिना खान सीएसपी मुरार अतुल कुमार सोनी ने थाना विष्वविद्यालय व मुरार पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम को उक्त प्रकरणों में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
फरियादिया कृपादेवी निवासी गौरा अपार्टमेन्ट बलवंत नगर ने थाना विष्वविद्यालय में रिपोर्ट लेख कराई कि 13 मार्च की सुबह वह अपने घर से बैंक के लिये पैदल जा रही थी, तभी एम.डी. सन्स स्टोर सिटी सेन्टर के सामने एक व्यक्ति मास्क लगाकर मोटरसाइकिल से आया और झपट्टा मारकर मेरे गले से सोने की चेन खींचकर भाग गया।
इसी प्रकार थाना मुरार में भी फरियादिया ने नीता कुशवाह निवासी न्यू गणेश कॉलोनी मुरार ने रिपोर्ट लेख कराई कि 20 मार्च को सुबह वह अपने पति के साथ मन्दिर से घर के लिये जा रही थी जैसे ही शिवाय हॉस्पीटल से आगे गली में पहुंची तभी आगे से एक लड़का मुंह पर कपड़ा बांधे हुये मोटरसाइकिल से आया और मेरे गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर मोटरसाइकिल से भाग गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के लगभग तीन सैकड़ा सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये जाकर संदिग्ध को चिन्हित किया गया। सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गये। 26 मार्च को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरणों में वांछित आरोपी गणेषपुरा चौराहा मुरार में खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया, जहॉ से पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम के.के उर्फ कृष्णकांत शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा उम्र 36 साल निवासी गणेषपुरा बड़ा गांव मुरार का होना बताया।
आरोपी से थाना मुरार एवं विष्वविद्यालय क्षेत्र में हुई उक्त दोनों घटनाऐं कारित करना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निषादेही पर छीनी गई दोनों सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त एक प्लेटिना मोटर सायकिल, पहने हुए पकड़े, मूॅह बाधने में प्रयोग की गई साफी, पिठ्ठू बैग व मोबाइल को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और आरोपी से शहर में हुई अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त माल
दो सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटर साइकिल को जप्त किया।

