LatestNewsराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर में चीन की मदद से फिर बहाल होगा अनुच्छेद 370- फारूक अब्दुल्ला

नई दिल्ली. नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में दोबारा अनुच्छेद 370 की बहाली में चीन से मदद मिल सकती है। चीन ने कभी भी अनुच्छेद 370 खत्म करने के फैसले का समर्थन नहीं किया है और हमें उम्मीद है कि इसे (अनुच्छेद 370) को फिर से चीन की ही मदद से बहाल कराया जा सकेगा। मोदी सरकार के इस कदम का समर्थन करने वालों को उन्होंने गद्दार बताया है।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव की जो भी स्थितियां बनी है वह 370 के अंत के कारण बनी है। फारूक ने कहा कि 370 को हटाने का जो फैसला लिया गया उसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। फारूक अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर में 5 अगस्त 2019 से पहले की स्थिति बहाल करने की मांग कर रहे है उन्होंने संसद के मॉनसून सत्र में भी इस मुद्दे को उठाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *