राहुल राजपूत मर्डर में 2 आरोपियों की सामने आई तस्वीरें
नई दिल्लीः दिल्ली के राहुल राजपूत हत्या मामले में दो आरोपियों की तस्वीर सामने आई है इनमें से एक लडकी का भाई है और दूसरा भाई का दोस्त, आरोपी मोहम्मद राज और मनवार हसन के फोटो मिले है इनमें मोहम्मद राज लडकी का भाई है जबकि मनवार हसन उसका दोस्त है दोनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस इनके पुराने अपराधिक इतिहास का भी पता लगाने में जुटी है आपको बता दें कि राहुल राजपूत दिल्ली के आदर्श नगर की मूलचंद कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है उसकी 7 अक्टूबर को पीट पीटकर हत्या कर दी गई परिवार का आरोप है कि राहुल नें एक लडकी से दोस्ती करने की कीमत चुकाई. लडकी मुस्लिम थी और राहुल हिंदू था यही बात लडकी के परिवार वालो को खटक रहीं थी कि पीडित परिवार का आरोप है कि लडकी के भाई और उसके साथियों ने 7 अक्टूबर को बहाना बनाकर राहुल को बुलाया और सरे आम पीट-पीट कर मार डाला।
इस मामले में पुलिस अब तक 5 आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। वहीं लडकी की जान को खतरे में देखते हुए नारी निकेतन भेज दिया गया है। लडकी का कहना है कि जब हमलावर राहुल को पीट रहे तो वह उनकी जान बचाने के पास की पुलिस चौकी पर पहुंची। वहां वहां पर कुछ पुलिस वाले चाय पी रहें थे जब उनके साथ चलने और जान बचाने की फरियाद कि तो वे बोले झगडा हो रहा है तो हम क्या करें। लडकी का आरोप है कि यदि वे लोग साथ आ जाते तो राहुल की जान बचाई जा सकती थी। लडकी ने यह भी आरोप लगाया है कि राहुल को पीटने वालो की संख्या 8 थी। फिर बाकी लोगों को अब तक क्यों नहीं पकडा गया है. पीडित परिवार और लडके ने इस मामले में पुलिस पर आपराधिक लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले में वहा तैनात पुलिसकर्मी कुछ बोलने से टालमटोल करने लगे। चौकी पर मौजूद एक पुलिस वाले ने कहा कि वह उस दिन डयूटी पर नहीं था।जबकि दूसरे पुलिसकर्मी ने कहा कि वह इस केस के बाद यहां पर आया हैं उसकी डयूटी यहां नहीं थी।

