पुजारी को जिंदा जलाने केस- दिल्ली से भाजपा नेता कपिल मिश्रा आज पहुंचें करौली
करौली. जिले के सपोटरा इलाके में जमीन विवाद में जिंदा जलाए गए पुजारी बाबूलाल वैष्णव की मौत के बाद दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा रविवार दोपहर करौली पहुंचेे। वह पुजारी बाबूलाल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें लगभग 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी, घटना के बाद कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए एक अपील कर मृतक पुजारी के परिवार को आर्थिक मदद करने की अपील की थी। इसके बाद कई समाजिक संस्थाओं ने आर्थिक मदद के लिए हाथ आगें बढाए।
ऐसा बताया जा रहा है कि देश.विदेश से करीब 25 लाख रूपया इक्ट्ठा हुआ। जिसे सौपनें के लिए भाजपा नेता कपिल मिश्रा सडक मार्ग से दिल्ली से करौली के लिए रवाना हुए। वे दोपहर तक सपोटरा तहसील के बुकना गांव में पुजारी बाबूलाल वैष्णव के घर पहुंचे और परिजनों को 25 रूपये लाख दिये। इसके अलावा भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी भी रविवार को बुेना गांव पहुंचकर पुजारी के परिवार से मुलाकात की। इस बीच कपिल मिश्रा ने सफर के बीच ही एक वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें बताया की वह बाबुलाल वैष्णव के घर जाने के लिए दिल्ली से निकल चुके है।

