पूर्व कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा एवं डॉ. सिकरवार ने किया जनसम्पर्क
ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा के लिए कमलनाथ ने करोडों रूपये विकास कार्यो के लिए मंजूर किये थे। फिर भी वो कहते थे कि क्षेत्र के विकास कार्याे के लिए पैसे नही मिल रहे थे, इसलिए इस्तीफा दे दिया। अगर ऐसा था तो अखबार में पेज भर कर जो विकास कार्य ग्वालियर पूर्व विधानसभा में बताये गये थे, वो विकास कार्य क्या अपने घर से पैसे लाकर कराये थे। जिनका ईमान नही, वो क्या क्षेत्र का विकास करेगें यह बात आज पूर्व केबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने जनसम्पर्क के दौरान कही। आज सुबह लगभग 8 बजे सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सतीशसिंह सिकरवार के नेतृत्व में होटल प्रभा माधवनगर गेट पर एकत्रित हुये और वहां से पूर्व केबिनेट मंत्री पीसी शर्मा एवं डॉ. सिकरवार के साथ माधव नगर, विवेक विहार, विजया नगर एक्सटेंशन, चेतकपुरी, बसंत विहार की विभिन्न गलियों में जनसम्पर्क किया। डॉ. सिकरवार का कई जगहों पर माता-बहनों द्वारा तिलक कर एवं श्रीफल भेंट कर आर्षीवाद दिया।
महिला ब्राह्मण समाज की संभागीय अध्यक्ष ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
भाजपा नेत्री एवं महिला ब्राह्मण समाज की संभागीय अध्यक्ष ममता कटारे ने आज कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीशसिंह सिकरवार के समर्थन में पूर्व केबिनेट मंत्री पी.सी. के समक्ष दर्जनों भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सीमा मुद्गल, रानी उपाध्याय, पायल शिवहरे, पूजा तेसवानी, सीमा शर्मा, सीमा गुप्ता, सुमन मदान, मीरा गुप्ता, नीलू गोयल, निषा जैन, पूजा जैन, नीली शिवहरे, आंचल शिवहरे, रोली जैन, प्रीत केसवानी, जया केशवानी शामिल थी।
11 अक्टूबर कार्यक्रम
प्रातः 8 बजे गिर्राज जी मंदिर ओल्ड हाईकोर्ट के पास जनसम्पर्क, दोपहर 3 बजे वार्ड-27 गली नं.3 आर्यनगर मुरार में बैठक, शाम 4 बजे वार्ड-19 त्रिशक्ति विद्यापीठ कुॅज विहार फेस-2 पटरी रोड में बैठक, शाम 5 बजे वार्ड-19 वार्ड-19 लंकेश भदौरिया निवास के पास भगतसिंह नगर में बैठक, शाम 6 बजे वार्ड-20 पाठक कॉलोनी एचपी पेट्रोल पम्प के पास गोर्वधन कॉलोनी भिण्ड रोड में बैठक, शाम 7 बजे वार्ड-29 गली नं.3 ऊपर वाला इमामबाड़ा महलगांव में बैठक, रात 8 बजे वार्ड-60 गड्डा वाला मौहल्ला सिंधियानगर में बैठक एवं रात 9 बजे वार्ड-60 ग्राम अलापुर गुलमोहर सिटी न्यू कलेक्ट्रेट के पीछे बैठक आयोजित की गई है।

