Newsमप्र छत्तीसगढ़

सर्राफा दुकानदार में दलित पति-पत्नी को पीटा और धक्का देकर बाहर कर दिया, सोने में मिलावट की शिकायत करने पहुंचे थे

मुरैना. जौरा कस्बे में दलित दंपत्ति को कुछ सराफा दुकानदारों ने जमकर पीटा। पति-पत्नी गिरवी रखे सोने को ब्याज चुकाकर वापिस लेने के बाद उसमें मिलावट की आशंका जताई थी। इससे गुस्साये दुकानदार ने उनसे ने मारपीट की। घटना 23 सितम्बर की है। जिसका वीडियो गुरूवार 25 सितम्बर को सामने आया है। जौरा पुलिस ने वीडियो और शिकायत के आधार पर हरिओम सिंघल, दुर्गेश समेत 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटनाक्रम की 3 तस्वीरें देखिए…

दुकान में बैठे पति-पत्नी को दुकानदार समेत कुछ लोग पीटने लगे।
दुकान में बैठे पति-पत्नी को दुकानदार समेत कुछ लोग पीटने लगे।
लोगों ने महिला से बदसलूकी करते हुए बुरी तरह मारपीट की।
लोगों ने महिला से बदसलूकी करते हुए बुरी तरह मारपीट की।
दुकानदार ने चिल्लाते हुए महिला को धक्का देकर गिरा दिया।
दुकानदार ने चिल्लाते हुए महिला को धक्का देकर गिरा दिया।

मंगलसूत्र और सोने की नथ गिरवी रखकर लिया था कर्ज
दरअसल, पीडित धारा जाटव ने बताया कि 2016-17 में उसने 3 हजार रूपये में सोने की नथ, मंगलसूत्र गिरवी रखा था। इसके बाद सोमवार 22 सितम्बर को सराफा दुकानदार हरिओम सिंघल को ब्याज की रकम चुकाकर उन्होंने जेवर वापिस ले लिये। घर जाकर देखे तो परिवार के सदस्यों ने उसमें पीतल की मिलावट की संभावना जताई। पास के सुनार ने भी जांच कर जेवर में पीत अधिक होने की पुष्टि की। इसके बाद 23 सितम्बर को ज बवह शिकायत करने पहुंची तो दुकानदार भड़क गया। गुस्से में आकर उसने धारा जाटव और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की।
मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज
जौरा थाना प्रभारी उदयभान यादव ने बताया कि दलित दंपती की शिकायत पर दुकान हरिओम सिंघल, दुर्गेश सिंघल और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीडियो की जांच कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş