News

Newsमप्र छत्तीसगढ़

धर्म बदलते ही खत्म होगा SC का दर्जा, ईसाई या मुस्लिम बनने पर क्यों छिन जाता है पुराना स्टेटस

नई दिल्ली. सुप्रीमकोर्ट ने मंगलवार को अनुसूचित जाति के स्टेट्स पर एक ऐतिहासिक फैसला आया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोई भी ऐसा व्यक्ति जो हिन्दू धर्म, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को मानता है उसे अनुसूचित जाति (शेड्यूल कास्ट) का नहीं माना जायेगा। सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा है कि हिन्दू, सिख या बौद्ध धर्म को मानने वाला अनुसूचित जाति (एससी) का कोई व्यक्ति अगर किसी अन्य धर्म में धर्मान्तरण करता है तो उसका अनुसूचित जाति का दर्जा तत्काल और पूरी तरह से समाप्त हो जायेगा।
इसका मतलब है यह है कि अगर अनुसूचित जाति (एससी) का कोई व्यक्ति जो पहले हिन्दू धर्म, सिख या बौद्ध धर्म को मानता था। अगर ऐसा व्यक्ति धर्म परिवर्तन करता है और इस्लाम या क्रिश्चयन धर्म को अपनाता है तो उसका एससी का दर्जा समाप्त हो जायेगा। सुप्रीमकोर्ट ने इसके साथ ही आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश बरकरार रखा। जिसमें यह कहा गया था कि यदि कोई व्यक्ति ईसाई धर्म अपना लेता है और सक्रिय रूप् से उस धर्म को मानता तथा उसका पालन करता है तो उसे अनुसूचित जाति समुदाय का सदस्य नहीं माना जा सकता है।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

अब 11 मिनट में कार होगी कार फुल चार्ज, चीन ने विकसित की तकनीकी, दूर होगी चार्ज करने की परेशानी

नई दिल्ली. इलेक्ट्रिक कारों को दुनिया भर में बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि अभी भी भारी तादाद में इन्हें ग्राहक नहीं मिल रहे है। इसकी सबसे बड़ी वजह है बैटरी को चार्ज होने में लगने वाला समय और ईवी की रेंज है। जहां पेट्रोल या डीजल कार में कहीं भी फ्यूल डलवाया जा सकता है। वहीं ईवी के चार्जिंग स्टेशन भी कम है।
इसके अलावा ईवी को चार्ज करने में लगने वाला समय अधिक है। इसका समाधान चीनी ऑटोमोबाइल कम्पनी बीजिंग ऑटोमोटिव ग्रुप कम्पनी लिमिटेड (बीएआईसी) ने तलाश लिया है। बीएआईसी ने सोडियम-आयन बैटरी टेक्नोलॉजी के डवलपमेंट में एक अहम कामयाबी का ऐलान किया है। बीएआईसी चीन का एक प्रमुख कार निर्माता है। कम्पनी इलेक्ट्रिक और आईसीई दोनों तरह की कार्स बनाती है। कम्पनी के रीसर्च डिवीजन केअनुसार एक प्रोटोटाइप सोडियम -आयन बैटरी विकसित की गयी है। जिसकी एनर्जी डेंसिटी 170 व्हाटप्रति किलोग्राम है। यह बैटरी 4सी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसे फुल चार्ज होने में महज 11 मिनट का समय लगेगा। यह चार्जिंग टाईम टेस्टिग कंडीशन का है। रीयल वर्ल्ड में चार्जिंग का समय ज्यादा हो सकता है। इस सिस्टम को अलग-अलग तापमान पर काम करने के लिये डिजाइन किया गया है।
कई कंपनियां कर रही हैं काम
बीएआईसी (BAIC) ने इस प्रोग्राम से जुड़े लगभग 20 पेटेंट फाइल किए है।  ये पेटेंट्स मटेरियल, सेल डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग प्रॉसेस और टेस्टिंग से जुड़े है।  कंपनी चार्जिंग स्ट्रैटेजी, इलेक्ट्रोकेमिकल मॉडलिंग और बैटरी डिग्रेडेशन पर भी काम कर रही है। दूसरी चीनी कंपनियां भी इस टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रही है। फरवरी 2026 में चांगान ऑटोमोबाइल और सीएटीएल ने पहली मास-प्रोड्यूस्ड सोडियम-आयन इलेक्ट्रिक कार पेश की है। इसमें 45 kWh की बैटरी और 400 किमी से ज्यादा की रेंज का दावा किया गया है।  ये कार 2026 मिड तक बाजार में लॉन्च हो सकती है.BAIC (बीजिंग ऑटोमोटिव ग्रुप कंपनी लिमिटेड) की बात करें, तो कंपनी ने अभी तक अपनी सोडियम-आयन बैटरी के कमर्शियल लॉन्च की जानकारी नहीं दी है।  फिलहाल ये टेक्नोलॉजी प्री-कमर्शियल स्टेज में  है।
लो टेम्परेचर में भी करेगी काम
इसे -40 डिग्री सेल्सियस से 60 डिग्री सेल्सियस तक काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि -20 डिग्री सेल्सियस पर भी बैटरी रिटेंशन लगभग 92 परसेंट है।  ये दिखाता है कि कम तापमान में भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि बैटरी ने इंटरनल वैलिडेशन टेस्टिंग को पास कर लिया है। थर्मल टेस्टिंग में 200 डिग्री सेल्सियस तक के टेम्परेचर पर भी बैटरी स्टेबल थी. ये सोडियम-आयन बैटरी कंपनी की अरोरा बैटरी प्रोग्राम का हिस्सा है।  इसमें लिथियम आयन बैटरी, सॉलिड स्टेट और सोडियम आयन बैटरी शामिल है।  कंपनी ने प्रिजमैटिक सोडियम-आयन सेल्स के लिए मास प्रोडक्शन प्रॉसेस वैलिडेशन भी पूरा कर लिया है।
पूरे चीन में सोडियम आयन बैटरियों को एडिशनल सॉल्यूशन के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर कम लागत और ठंडे मौसम वाले यूजेज के लिए. लिथियम-आयन फॉस्फेट बैटरियों की तुलना में, सोडियम-आयन बैटरियों में रॉ मैटेरियल आसानी से मिल जाता  है।साथ ही इनकी कोल्ड-वेदर परफॉर्मेंस बेहतर होती है।हालांकि एनर्जी डेंसिटी के मामले में ये अभी पीछे है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

फालूदा खाने से 4 लोग हुए फूड प्वाइनिंग से बीमार, ग्वालियर जेएएच के लिये रेफर किये गये, अफसर और ठेला संचालक भी अस्पताल पहुंचे

ग्वालियर. भितरवार नगर में सोमवार की रात फालूदा खाने के बाद 4 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गये हे। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भितरवार में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर के लिये रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी, थाना प्रभारी और तहसीलदार भी अस्पताल पहुंचाये गये हैं।
क्या है घटना
यह घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। डढूमर निवासी रवि (26), राज (16), आशीष (14) और रेनू (45) भितरवार के मुख्य चौराहे पर स्थित भेरुनाथ फालूदा के ठेले पर फालूदा खाने पहुंचे थे। फालूदा खाने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। चारों पीड़ितों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। एसडीओपी जितेंद्र नगाइच, थाना प्रभारी सुधीर कुशवाहा और तहसीलदार धीरज परिहार ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
फालूदा संचालक भी पहुंचा अस्पताल
भेरूनाथ फालूदा का ठेला भीलवाड़ा, राजस्थान निवासी रोशनसिंह गुर्जर का है। जो पिछले 8 वर्षो से भितरवार में 3 ठेके संचालित कर रहे है। घटना की सूचना मिलने पर ठेला संचालक रोशन सिंह भी अस्पताल पहुंचा है। उसने बताया कि वह सुबह से फालूदा बेच रहा था ।तब कोई शिकायत नहीं आई थीं। उसने कहा कि उसे समझ नहीं आ रहा है कि यह लोग कैसे बीमार हुए। फिलहाल सभी चारों पीडि़तों का ग्वालियर में उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने फालूदा के सैम्पल लेने की बात कही है। ताकि घटना की वजहों का पता लगाया जा सके।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

प्रेग्नेंट पत्नी ने पति के साथ रहने से किया मना, हाईकोर्ट में प्रेमी संग रहने की इच्छा जाहिर की 6 माह से प्रेग्नेंट है पत्नी, पति की याचिका खारिज

ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सोमवार को एक हैबियस कॉर्पस याचिका का निरर्थक घोषित करते हुए खारिज कर दिया। यह याचिका पति ने दायर की थी। जिसमें उसने अपनी पत्नी को संदीप जाटव की अवैध हिरासत में होने का आरोप लगाया था। सुनवाई के बीच पत्नी ने हाईकोर्ट के समक्ष स्पष्ट किया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से जीवन जीना चाहती है। उसने बताया कि उसका विवाह 4 मई 2023 को हुआ था। लेकिन यह उसकी इच्छा के विरूद्ध परिवार द्वारा तय किया गया था।
पत्नी ने कोर्ट के समक्ष स्पष्ट किया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से जीवन जीना चाहती है। उसने बताया कि उसका विवाह 4 मई 2023 को हुआ था, लेकिन यह उसकी इच्छा के विरुद्ध परिवार द्वारा तय किया गया था।
महिला ने हाईकोर्ट को बताया कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसने यह भी कहा कि वह 27 फरवरी 2024 से संदीप जाटव के साथ रह रही है, जो अहमदाबाद में कार्यरत है। महिला 6 माह की गर्भवती है और अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। वहीं, पति ने कोर्ट से कहा कि वह पत्नी और होने वाले बच्चे को अपने साथ रखने के लिए तैयार है। हालांकि, पत्नी ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।
मामले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि महिला बालिग है और किसी की अवैध हिरासत में नहीं है। वह अपनी इच्छा से जहां रहना चाहती है, वहां रहने के लिए स्वतंत्र है। इसी आधार पर कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट बोला- शराब का कारोबार मौलिक अधिकार नहीं, सोम डिस्टिलरीज की याचिका खारिज, लायसेंस निलंबन की कार्यवाही सहीं

जबलपुर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मंगलवार को सोम डिस्टलरीज से जुड़ी याचिका खारिज करते हुए एक्साइज कमिश्नर द्वारा 8 लायसेंस निलंबन की कार्यवाही को सही ठहराया है। जस्टिस विवेक अग्रवाल की बेंच ने 32 पन्नों के फैसले में कहा है कि शराब का व्यापार मौलिक अधिकार नहीं है। नियम का उल्लघंन पर सख्त कार्यवाही को वैध बताया है। एक्ससाइज विभाग ने 4 फरवरी 2026 के आदेश से सोम डिस्टलरीज प्रा. लि. और सोम डिस्टलरीज एंड बेवरीज प्रा. लि. के कुल 8 लायसेंस निलम्बित किये थे। यह कार्यवाही 26 फरवरी 2024 के शो-कॉज नोटिस के आधार पर हुई थी। जिसमें फर्जी परमिट से शराब परिवहन के आरोप थे।
नियमों का उल्लंघन करने पर लायसेंस निलंबित करना वैद्य है
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि शराब का व्यापार पूरी तरह से सरकारी नियंत्रण में है। नियमों का उल्लंघन पर लायसेंस निलंबन या रद्द करना कानूनन बैध है। हाईकोर्ट ने कहा है कि शो-कॉज नाटिस किसी अवधि तक सीसिमत नहीं होता है। गंभीर आरोप होने के बाद भी कार्यवाही संभव है। पुराने उल्लंघन नये लायसेंस को प्रभावित कर सकते हैं।
कंपनियों ने पुराने नोटिस को आधारहीन बताया
कंपनियों ने दलील दी कि नोटिस 2023-24 की अवधि से जुड़ा था और 31 मार्च 2024 को लाइसेंस समाप्त हो चुके थे। नए लाइसेंस जारी होने के बाद पुराने नोटिस के आधार पर कार्रवाई को अवैध बताया गया। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता हरप्रीत सिंह रूपराह और शासकीय अधिवक्ता मानस मणि वर्मा ने कहा कि एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई का अधिकार स्पष्ट है और नियमों का पालन अनिवार्य है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में हवाई विस्तार की तैयारी, छोटे शहरों से बड़ी उड़ान भरेगा राज्य

भोपाल. मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी बढाने के लिए हवाई पट्टियों की संख्या बढाई जा रही है। अभी 8 हवाई अड्डों के अलावा 23 हवाई पट्टियां है। यह उपयोग में रहें औ बेहतर मेंटेनेंस होता रहे इसके लिए 11 हवाई पट्टियां निजी संस्थाओं को उपयोग के लिए दी गई है। सिवनी, ढाना (साग), गुना, रतलाम, उज्जैन, बिरवा (बालाघाट), उमरिया, छिंदवाडा, मंदसौर, नीमच और शिवपुरी की हवाई पट्टी को उडान प्रशिक्षण, अन्य विमानन गतिविधियों के संचालन के लिए निजी संस्थाओं को सौंपा गया है। अधिकारियों के अनुसार शिवपुरी और उज्जैन की हवाई पट्टियों के विकास व विस्तार के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हवाई पट्टियों को क्षेत्रीय हवाई अड्डों के रूप में विकसित किया जा रहा है।
नियमित हवाई सेवा के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू
इससे नियमित हवाई सेवाएं शुरू की जा सकेंगी। इनके लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। केंद्र की रीजनल कलेक्टिविटी स्कीम के तहत 2024 से 2025 में दतिया हवाई पट्टी को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को दिया गया था। दतिया प्रदेश का 8वां एयरपोर्ट। यहां से छोटे विमानों का संचालन शुरू हो चुका है।
सेवाएं शुरू होने से पर्यटकों की संख्या बढने व निवेश आने की उम्मीद
सरकार की इस पहल का सबसे बडा असर प्रदेश के पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है। उज्जैन, छिंदवाडा, शिवपुरी और सिवानी जैसे शहर पहले से ही धार्मिक, प्राकृतिक और औ़द्योगिक द्रष्टि से महत्वपूर्ण है लेकिन सीमित कनेक्टिविटी के कारण इनकी पूरी क्षमता का उपयोग ही नहीं हो पा रहा है। अब सेवाएं शुरू होने से इन क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या बढने और निवेश आने की उम्मीद है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

दंपत्ति के एकाउंट से 1.70 लाख की ठगी, न मैसेज आया और न ही कॉल

ग्वालियर. एक दम्पत्ति के एचडीएफसी बैंक खातों से सायबर धोखाधड़ी के माध्यम से 1.70 लाख रूपये निकाल लिये गये। पति-पत्नी को इस ठगी का जब पता चला उन्होंने अपने बैंक खाते मोबाइल पर चेक किये। पीडि़त दंम्पत्ति की पहचान अरविंदसिंह परमार पुत्र विजेन्द्रसिंह परमार और उनकी पत्नी के रूप में हुई हैं। वह डीडी नगर स्थित एफएल-227 तोमर मेडीकल वाली गली, कुशवाह मार्के के निवासी है। उन्हें 25 फरवरी को बैंक खाते चेक करने क पर ठगी का पता चला।
दम्पत्ति के अनुसार उनके पास खातों से पैसे निकाले जाने का न तो कोई मैसेज आया और नहीं कोई कॉल। पैसे गायब होने का पता चलते ही अरविंद परमार तत्काल बैंक पहुंचे। अपने तथा अपनी पत्नी के खाते ब्लॉक करवा दिये। इसके बाद उन्होंने महाराजपुरा थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई। महाराजपुर थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में टीआई महाराजपुरा यशवंत गोयल ने बताया है कि सायबर ठगी की एक एफआईआर दज्र की गयी है। जिसमें खाते से 1.70 लाख रूपये गायब है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर ही है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर वितरण की नई गाइडलाइन, होटल-रेस्टोरेंट को 9% सिलेंडर आवंटित किए जाएंगे

ग्वालियर. कलेक्टर ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के वितरण के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। सिलेंडरों का आवंटन प्राथमिकता क्रम के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले कुल सिलेंडरों का 30 प्रतिशत शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों को दिया जाएगा, जहां इनकी आवश्यकता 100 प्रतिशत मानी गई है। इसके बाद, 35 प्रतिशत सिलेंडर केंद्रीय सशस्त्र बल, पुलिस, जेल, सामाजिक न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य सरकारी संस्थानों जैसी आवश्यक सेवाओं को आवंटित किए जाएंगे। इन संस्थानों में आमजन, महिलाओं और बच्चों के लिए भोजन व्यवस्था संचालित होती है। यह आदेश वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों और भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के पालन में लागू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आवश्यक सेवाओं में गैस आपूर्ति को प्राथमिकता देना और जमाखोरी पर अंकुश लगाना है।
तीसरी प्राथमिकता में होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय को शामिल किया गया
इस श्रेणी में होटल और रेस्टोरेंट को 9-9 प्रतिशत तथा ढाबा और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को 7 प्रतिशत सिलेंडर आवंटित किए जाएंगे। चौथे क्रम में उद्योगों को 5 प्रतिशत आवंटन किया गया है, जिसमें फार्मास्यूटिकल, फूड प्रोसेसिंग, पोल्ट्री फीड और सीड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं। अन्य उद्योगों को भी 5 प्रतिशत सिलेंडर प्रकरणवार निर्णय के आधार पर दिए जाएंगे।
तीन महीनों की औसत खपत के आधार पर सीमित आपूर्ति दी जाएगी
आपूर्ति व्यवस्था के तहत, गैस 5 किलोग्राम, 19 किलोग्राम, 47.5 किलोग्राम और 425 किलोग्राम के पैक्ड सिलेंडरों में उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जमाखोरी रोकने और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक उपभोक्ता को पिछले तीन महीनों की औसत खपत के आधार पर सीमित आपूर्ति दी जाएगी। सभी एजेंसियों को ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली के माध्यम से मांग दर्ज करने और दैनिक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

2029 चुनाव से पहले लागू होगा 33% महिला आरक्षण, लोकसभा सीटें बढ़कर 816 होंगी

नई दिल्ली. केंद्र सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की तैयारी में है। इसके लिए संसद के मौजूदा सत्र में दो बिल लाए जा सकते हैं। इसके जरिए महिला आरक्षण लागू करने की मौजूदा शर्त में बदलाव किया जाएगा। इससे लोकसभा में सदस्यों की संख्या 543 से बढ़कर 816 हो सकती है। इनमें महिला सांसदों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 273 हो जाएगी।

20 सितंबर 2023: लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पास होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला सांसदों के साथ फोटो खिंचवाई थी। - Dainik Bhaskar
सहमति बनने पर बिल इसी हफ्ते पेश किए जा सकते हैं
गृहमंत्री अमित शाह ने इस पर सहमति बनाने के लिए एनडीए और गैर-कांग्रेसी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। सहमति बनने पर बिल इसी हफ्ते पेश किए जा सकते हैं। दरअसल, 2023 में महिला आरक्षण कानून संविधान के 106वें संशोधन के रूप में पास हुआ था। इसके तहत महिला आरक्षण नई जनगणना के बाद लागू होना है। अब सरकार का प्रस्ताव है कि नई जनगणना का इंतजार करने की बजाय 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही परिसीमन किया जाए। इससे प्रोसेस तय समय पर पूरी हो सकेगी और आरक्षण लागू किया जा सकेगा।
इस सत्र में 2 बिल लाए जाएंगे
दो बिल: एक बिल के जरिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन होगा, जबकि दूसरा परिसीमन कानून में बदलाव से जुड़ा होगा। इसे पास कराने के लिए संसद में दो-तिहाई बहुमत जरूरी होगा। इसी वजह से सरकार विपक्ष का समर्थन जुटाने में लगी है।
आरक्षण: प्रस्ताव के मुताबिक 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। आरक्षण का ढांचा ऐसा होगा, जिसमें एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं को उनके कोटे के भीतर हिस्सा मिलेगा। ओबीसी महिलाओं के लिए अलग से प्रावधान फिलहाल शामिल नहीं है। इसी फॉर्मूले पर राज्यों की विधानसभाओं में भी सीटें बढ़ाने और महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की योजना है, ताकि पूरे देश में एक जैसा ढांचा रहे।

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कैमरे का एक्सेस पाकिस्तान में था, जासूसी कांड में चौकाने वाला खुलासा, 22 आरोपियों की गिरफ्तारी

गाजियाबाद . पाकिस्तान के लिये जासूसी करने वाले नेटवर्क पर कार्यवाही करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद से नौशाद अली उर्फ लालू को हिरासत में लिया है। नौशाद गांव नचौली में एक पेट्रोल पम्प पर पिछले 3 माह से पंचर बनाने की दुकान चला रहा था। पुलिस के अनुसार वह इसी दुकानकी आड़ में जासूसी गतिविधियों का अंजाम दे रहा था। इस मामले में गैंग के सरगना सुहेल सहित अभी तक 22 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने नौशाद क अलावा मथुरा निवासी एक महिला और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि सुहेल ने ही इस नेटवर्क से जोड़ा था। जांच में सामने आया है कि यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा बलों के ठिकानों की फोटो और वीडियो बनाकर व्हाट्सऐप गु्रुप के माध्यम से पाकिस्तान भेजता था। इसके बदले में उसे हर फोटो के लिये 4-6 हजार रूपये तक मिलते थे। सबसे चौंकाने वालीबात यह सामने आयी है कि इस गैंग ने दिल्ली और हरियाणा के कई रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगा रहे थे। इन कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग का एक्सेस पाकिस्तान में मौजूद लोगों के पास था, जो कि सीधे इन संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर रहे थे।
प्लानिंग थी 50 सोलर कैमरे लगाने की
पुलिस के मुताबिक गैंग देश में लगभग 50 सोलर कैमरे लगाने की प्लानिंग पर काम कर रहा था। कुछ जगहों पर कैमरे लगाये भी जा चुके थे। दिल्ली और सोनीपत में लगे कैमरों को बरामद कर लिया गया है उन्हें फोरेंसिक जांच के लिये भेजा जा रहा है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि नौशाद मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का निवासी है। उसे कोलकाता से बुलाकर फरीदाबादमें यह दुकान खुलवाई गयी थी। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस जासूसी रैकेट के तार और किन-किन जगहों से जुड़े हैं।