LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

एजी ऑफिस पुल पर 90 लाख की लागत से सुधरेगी सड़क, बारिश से पहले मरम्मत की तैयारी

ग्वालियर. अपने अजीबोगरीब मोड़ के कारण प्रसिद्ध शहर के प्रमुख एजी ऑफिस पुल पर सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। इस पर कई साल पहले बिछाया गया मैस्टिक एस्फाल्ट अब जगह-जगह से उखड़ चुका है। इसके अलावा पुल के दोनों तरफ के ढाल की तरफ बिछाया गया डामर भी अब गायब होने लगा है। ऐसे में इस पुल की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू की गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सेतु संभाग के अधिकारियों ने इस पुल की मरम्मत का करीब 90 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इसमें मैस्टिक एस्फाल्ट बिछाने के साथ ही पुल के खराब जॉइंट को ठीक करने का काम भी किया जाएगा।
बारिश से पहले काम पूरा करने की चुनौती
ये काम भी वर्षा का मौसम शुरू होने से पहले कराने की तैयारी है, ताकि बारिश के दौरान पुल की सड़क और खराब न हो और समय रहते इस पर मैस्टिक एस्फाल्ट की परत बिछ जाए। अन्यथा वर्षा की स्थिति में वाहनों की आवाजाही से पुल में मौजूद गड्ढे और गहरे हो जाएंगे, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में इस पुल की मरम्मत के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वर्तमान में इस पुल की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। कुछ स्थानों पर गड्ढे इस प्रकार गहरे हैं कि वाहन को अचानक ही झटका लगता है और असंतुलित होकर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
एजी ऑफिस पुल पर मैस्टिक एस्फाल्ट की परत बिछाने व रोड मरम्मत सहित अन्य कार्य के लिए 90 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इसे स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य कराया जाएगा। – जोगिंदर यादव, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी सेतु संभाग

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet pashagaming perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş