Newsमप्र छत्तीसगढ़

मुरार के सदरबाजार से 22 लाख की ज्वेलरी गायब, कार से गिरा पाउच 2 महिलायें उठाकर ले गयी

ग्वालियर. मुरार के सदर बाजार में सोमवार की दोपहर लगभग 12.53 बजे ज्वेलरी से भरा पाउच गायब हो गया। घटना उस वक्त हुई जब प्रोजेक्ट इंजीनियर के घर शादी का माहौल था। परिवार की नई बहू के लिये गहनों का बॉक्स खरीदने बाजार पहुंचा था। इसी बची कार से उतरते वक्त ज्वेलरी से भरा पाउच दूल्हे की बहन के हाथ से गिर गया। जिसका किसी को तत्काल पता नहीं चल सका। कुछ ही देर बाद वहां से गुजर री 2 महिलाओं की नजर पाउच पर पड़ी तो उन्होंने पाउच उठाकर देखा और उसमें ज्वेलरी होने पर बिना किसी को जानकारी दिये वहां से चली गयी। जब परिवार को ज्वेलरी से भरा नहीं मिलने पर हंगामा खड़ा हो गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी।
घटना सीसीटीवी में हुई कैद
आदित्यपुरम स्थित ग्रीनवुड स्कूल के पास रहने वाले प्रोजेक्ट इंजीनियर कृपालसिंह गुर्जर अपने भाई सुमित गुर्जर (आरक्षक शहडोल) की शादी के बाद से परिवार के साथ बाजार आये थे। पाउच में लगभग 15 तोला सोना रखा था। जिसमें रानी हार, हाथफूल और अंगूठियां शामिल थी। पुलिस ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो जिसमें 2 महिलायें पाउच उठाते हुए साफ दिखाई दे रही है। फुटेज के आधार पर महिलायें पहले एक बर्तन की दुकान पर गयी थी। वहां से निकलते वक्त पाउच मिला। ज्वेलरी देखने के बाद वह जल्दी-ज्लदी वहां से निकल गयी।
महिलाओं का रूट ट्रेस
पुलिस ने CCTV की मदद से दोनों महिलाओं की मूवमेंट ट्रैक की है। वे सदर बाजार से गिर्राज मंदिर होते हुए अग्रसेन चौराहा और फिर सब्जी मंडी की ओर जाती दिखीं। इसके बाद वे गर्ल्स कॉलेज की दिशा में जाती नजर आईं। मुरार थाना और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर जल्द ही संदिग्ध महिलाओं की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *