Newsमप्र छत्तीसगढ़

केरल-पुडुचेरी और असम में सिंगल फेज में 9 अप्रैल को मतदान, तमिलनाडु में 23 अप्रैल, पश्चिम बंगाल में 23-29 अप्रैल को मतदान, चुनाव परिणाम 4 मई को आयेंगे

नई दिल्ली. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव प्रथम चरण में असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान किया जायेगा। वहीं, तमिलनाडुमें 23 अप्रैल, पश्चिम बंगाल में 23 -29 अप्रैल को मतदान किया जायेगा। 824 विधानसभा सीटों की मतगणना 4 मई होगी और इसके बाद परिणाम जारी किये जायेंगे।

असम, केरल, बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनावी तारीखों का ऐलान

राज्य मतदान  नतीजे
असम 9 अप्रैल, 2026 4 मई, 2026
केरल 9 अप्रैल, 2026 4 मई, 2026
पुडुचेरी 9 अप्रैल, 2026 4 मई, 2026
तमिलनाडु 23 अप्रैल, 2026 4 मई, 2026
पश्चिम बंगाल 23 और 29 अप्रैल, 2026 4 मई, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार ने बताया है कि 5 राज्यों, यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता और 824 विधानसभा सीटें है। मुख्य चुनाव आयुक्त नेबताया कि पिछले 12 माह में चुनाव आयोग पारदर्शिता लाने के लिये कई नये प्रयोग किये है। पहला था एसआईआर जिसमें यह निश्चित किया गया कि कोई भी अयोग्य व्यक्ति वोटर लिस्ट में न रहें।
दूसरा-मोबाइल फोन मतदान केन्द्र के बाहर ही रखा जायेगा। मतदान के बाद उसे वापिस ले सकेंगे। इसके साथ ही 5 राज्यों में आचार संहिता लागू हो जायेगी। 2021 में इन सभी 5 राज्यों में चुनाव की घोषण 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे। असम में 3 और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में मतदान किया जायेगा। पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है।
चुनाव आयोग ने असम और केरल के अनोखे मतदान केंद्र के बारे में बताया
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि असम और केरल के अनोखे मतदान केंद्र भी हैं।
असम: मतदान दल माजुली से 50-60 किलोमीटर की कठिन यात्रा नाव और सड़क मार्ग से तय करते हैं, ब्रह्मपुत्र नदी पार करते हैं, और अंत में ट्रैक्टर से दूरस्थ धनेखाना मतदान केंद्र पर 248 मतदाताओं को लेकर पहुंचते हैं।
केरल: इडुक्की जिले के एक आदिवासी क्षेत्र में स्थित बूथ संख्या 34 एडामलकुड्डी, जिसमें कुल 693 मतदाता हैं, एक अनोखा दूरस्थ मतदान केंद्र है, जहां मतदान अधिकारी विशेष वाहन से 30 किलोमीटर की दुर्गम और दुर्गम सड़कों से होकर गुजरते हैं, जिसके बाद उन्हें 8 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet pusulabet holiganbet güncel matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom meritking meritking giriş bullbahis casibom casibom giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş jojobet holiganbet grandpashabet cratosroyalbet radissonbet gameofbet romabet betgit 1win bahiscasino