Newsमप्र छत्तीसगढ़

उपभोक्ताओं के अधिकार भी बताए गए -उपभोक्ता अधिकारों, शिकायत निवारण की प्रक्रिया, साइबर ठगी से बचाव तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच

ग्वालियर -विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को उपभोक्ता अधिकारों, शिकायत निवारण की प्रक्रिया, साइबर ठगी से बचाव तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े प्रावधानों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग एवं डिलीवरी व्यवस्था के बारे में भी उपभोक्ताओं को अवगत कराया गया। वक्ताओं ने उपभोक्ताओं को नवीन प्रकार के अपराधों, साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से हो रही ठगी से सावधान रहने की सलाह देते हुए किसी भी संदिग्ध फोन कॉल या ऑनलाइन लेनदेन से पहले उसकी सत्यता की जांच करने की बात कही।
कार्यक्रम में चलित वैन के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। नाप-तौल विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, गैस एजेंसियों, शासकीय उचित मूल्य की दुकानों, अवन्तिका गैस लिमिटेड तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उपस्थित लोगों ने अवलोकन किया।
कार्यक्रम में उप पंजीयक पंजीयन विभाग महेन्द्र सिंह कौरव, जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविन्द सिंह भदौरिया, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला सचिव विवेक शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, नाप-तौल विभाग से वी.एस. सिंघानिया, खाद्य सुरक्षा विभाग से सतीश धाकड़ एवं खाद्य आपूर्ति विभाग से महावीर सिंह राठौर सहित विभिन्न विभागों, गैस एजेंसियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *