Newsमप्र छत्तीसगढ़

होर्मुज पर कब्जा करने के लिये अमेरिका ने रोके 86 जहाज, हुतियों ने दागीं 10 मिसाइलें

नई दिल्ली. होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका की नाकेबंदी के बीच इलाके में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमाण्ड यानी कि सेंटकॉम ने बताया है कि अमेरिकी नौसेना ईरान के खिलाफ नाकेबंदी को सख्ती से लागू कर रही है। 2 सितम्बर तक अमेरिकी सेना ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिये 86 कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदला, 3 जहाजों का निष्क्रिय किया और 2 जहाजों पर सवार होकर जांच की।
इस दौरान यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दी। यमनी सरकार की सेना के अनुसार इन मिसाइलों को पश्चिमी यमन के इलाकों की तरफ से लांच किया गया था। मिसाइलों को ताइज प्रांत के मोखा शहर और होदेहदाह प्रांत के अला-खोखा जिले को निशाना बनाकर दागा गया।
यमनी सूत्रों के मुताबिक, ज्यादातर मिसाइलें मोखा की ओर दागी गईं. मोखा शहर पर हाल के हफ्तों में हूती विद्रोहियों की ओर से ड्रोन हमले भी किए जाते रहे हैं।  ताजा मिसाइल हमले ऐसे समय हुए हैं, जब यमन में हूती और सरकारी बलों के बीच जमीनी लड़ाई भी तेज हुई है। यमनी सूत्रों ने बताया कि हूती लड़ाकों ने ताइज में अल-कदहा-अल-बराह इलाके के रास्ते जमीनी हमला भी किया।  सरकारी बलों ने इस हमले का मुकाबला किया और हूती लड़ाकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
इस बीच होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका की कार्रवाई जारी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, अमेरिकी नौसेना कमर्शियल जहाजों की आवाजाही पर नजर रखते हुए नाकेबंदी लागू कर रही है।  2 सितंबर तक 86 जहाजों का रास्ता बदला जाना, 3 जहाजों को निष्क्रिय करना और 2 जहाजों पर सवार होकर जांच करना इसी कार्रवाई का हिस्सा बताया गया है।  यमन में हूती विद्रोहियों के ताजा मिसाइल और जमीनी हमले तथा होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नाकेबंदी के बीच पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ता दिखाई दे रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *