Newsमप्र छत्तीसगढ़

गोपाल मंदिर पर 4 सितम्बर को भव्य एवं धूम-धाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी महोत्सव

श्री राधा-कृष्ण भगवान सजेगें बेशकीमती गहनों से
ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्ठमी महोत्सव फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर पर 4 सितम्बर 2026 को दोपहर 12ः00 बजे से बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस महोत्सव की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त अभिषेक चौधरी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निगमायुक्त जानकारी देते हुए बताया कि विगत कई वर्षों से जन्माष्टमी महोत्सव में फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर स्थित श्री कृष्ण एवं राधा को उनके प्राचीन बेशकीमती आभूषणों से सुसज्जित किया जाता रहा है, तब से प्रतिवर्ष गोपाल मंदिर की जन्माष्टमी कार्यक्रम में उक्त गहने तथा भगवान के सोने-चांदी के बर्तन व सजावट का सम्पूर्ण सामान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैंक लॉकर से लाकर भगवान का श्रृंगार किया जाता है। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस बल के साथ बैंक लॉकर से भगवान के आभूषण तथा श्रृंगार सामग्री एवं पात्र निकालकर लाये जायेंगे तथा इनकी सफाई इत्यादि कर भगवान श्री राधा कृष्ण का श्रृंगार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *