Newsमप्र छत्तीसगढ़

सरकार किसानों को 10 घंटे बिजली उपलब्ध करायेगी, सीएम बोले-किसान, युवाओं और महिलाओं पर फोकस, आय बढ़ाने का फॉर्मूला भी बताया

बड़ी पुष्पमाला से CM मोहन यादव का स्वागत किया।

ग्वालियर. बुधवार को मेला ग्राउण्ड में राज्य स्तरीय बलराम जयंती महोत्सव में सीएम मोहन यादव ने कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास के लिये 4 प्रमुख वर्गो-किसान, महिला गरीब और युवा को प्राथमिकता दी है। इनमें किसान पहली श्रेणी में है। सीमा पर देश की रक्षा करने वाला जवान और खेत में देश का पेट भरने वाला किसान, दोनों के प्रति सम्मान हमारी सामूहिक भावना है। सीएम ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। सड़क बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ किसानों को उन्नत फसल के लिये भी सुविधायें उपलब्ध कराने पर सरकार का विशेष ध्यान है।
युवाओं के रोजगार पर है सरकार का ध्यान
सीएम ने अपने संबोधन में कहा है कि एमपी बदल रहा है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और मेधावी विद्यार्थियांें के साथ रहने के लिये सरकार लगातार योजनायें चला रही है। उद्योग और रोजगार के इलाके में भी राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। मंच से सीएम ने राज्य सरकार की तरफ से शुरू की गयी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी है। कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री विश्वास सारंग, राकेश शुक्ला और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। इससे पहले मंच पर पहुंचने पर सीएम ने का बडी पुष्पमाला से स्वागत किया गया। किसान कल्याण वर्ष के तहत आयोजित महोत्सव में किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल सहित किसान हितैषी योजनाओं का शुभारंभ किया जायेगा।
ग्वालियर नई ऊंचाइयां छू रहा-ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत कृषि प्रधान राष्ट्र है और भगवान बलराम जयंती के अवसर पर आयोजित कृषि महोत्सव व किसान-सहकारिता सम्मेलन संस्कृति, अन्नदाताओं के सम्मान और सहकारिता की शक्ति का संगम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ग्वालियर अंचल विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रधानमंत्री का संकल्प किसानों को समृद्ध बनाना है और इसी दिशा में किसान सम्मान निधि के साथ किसानों को डिजिटल व उन्नत तकनीक की जानकारी दी जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।
किसानों और पैक्स संस्थाओं का होगा सम्मान
महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव पैक्स के नवीन सदस्यों को अंशपूंजी प्रमाण-पत्र देंगे। प्रदेश के तीन उत्कृष्ट जिला सहकारी बैंकों और पांच उत्कृष्ट पैक्स संस्थाओं को प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे। उत्कृष्ट पैक्स संस्थाओं को चेक वितरित किए जाएंगे। गौ संवर्धन, जैविक खेती और फलोद्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले जिले के तीन किसानों को राजमाता विजयाराजे सिंधिया पुरस्कार, कुशाभाऊ ठाकरे पुरस्कार और मुख्यमंत्री किसान कल्याण पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से किसान हितैषी योजनाओं और कार्यक्रमों पर केंद्रित प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *