LatestNewsराज्य

लाड़ली बहना योजना पर कोई अपडेट नहीं, कई योजनाएं बंद

भोपाल. कमलनाथ ने उपचुनाव से पहले सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव में किए कई वादे झूठे साबित हुए हैं। कमलनाथ ने ‘लाड़ली बहना योजना’ में नए हितग्राहियों को जोड़ने को लेकर रुके हुए काम को लेकर भी सवाल उठाए हैं। कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के ये दोनों ही उपचुनाव जनता को सरकार के 10 महीनों के कामकाज की समीक्षा करने और सरकार को कर्तव्यबोध कराने का अवसर देते हैं। ये उपचुनाव जनता को अपने वोट की ताकत से सरकार की नींद खोलने और उन्हें आईना दिखाने का मौका देते हैं।
लाड़ली बहना योजना के हाल
कमलनाथ ने ये भी कहा कि लाड़ली बहना योजना में नए हितग्राहियों को जोड़ने का काम शून्य है, पुराने हितग्राहियों की छटनी तेज़ी से जारी है। जनता को मिलने वाली विभिन्न वित्तीय सहायताओं को रोककर केवल एक योजना में राशि जारी करना भोली-भाली जनता से इस शातिर सरकार की नायाब ठगी है। परिवार के हर सदस्य की जेब काटना और फिर लूट के उसी पैसों का एक छोटा सा हिस्सा जनता को लौटाकर वाहवाही लूटना इस फरेबी सरकार की आदत बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *