72 घंटे में डकैती का खुलासा-सवा करोड़ की डकैती में 4 बदमाश गिरफ्तार

जयपुर. सवा करोड़ की डकैती को पुलिस ने 72 घंटे में खोल दिया। पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जल्द अमीर बनने के लिये बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। डकैती की यह वारदात 2 राज्यों के बदमाशों ने मिलकर मुहाना इलाके में की थी।
डकैती में गिरफ्तार
डीसीपी साउथ दिंगत आनंद ने बताया है कि रोहित सैनी उर्फ रिंकू 23, निवासी पीपता भरत सिंह मुहाना, अंकित मीणा 20, निवासी सराय बामनवास गंगापुर सिटी हाल निवासी कच्ची बस्ती पीपला मुहाना, दीपक बलाई 19, निवासी छांदेल चाकसू जयपुर हाल निवासी कच्ची बस्ती पीपता भरतसिंह मुहाना, लोकेश सैनी 22, निवासी छोटी झापदा लालसोट दौसा हाल निवासी मुहाना को गिरफ्तार किया गया हे।
बदमाशों ने 23 अक्टूबर की रात 9.30 बजे पंचायत भवन के पास मोहनपुरा रोड पर ज्वेलर रामकरण प्रजापत पर हमला कर दिया था। बदमाश बैग में से 1 किलो 200 ग्राम सोना और 18 किलो चांदी लूटकर ले गये थे। जिसकी कीमत लगभग 1.25 करोड रूपये थी। पुलिस ने सीएसटी, डीएसटी, थाने की टीमों का गठन किया। पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ज्वेलर की शॉप और आने-जाने के रास्तों पर पूछताछ की गई। वारदात के तरीके और रूट के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की। जल्द अमीर बनने का लालच आया और वारदात की
गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि वह ज्वेलर की शॉप के आस-पास घूमते थे। ज्वेलर हर दिन बड़े बैग में सोने-चांदी के जेवरात लाता और ले जाता था। उनको लगा अगर इसे लूट लिया जाए तो वे जल्द ही अमीर बन जाएंगे। जिसके बाद बदमाशों ने लूट की वारदात की प्लानिंग की और समय मिलने पर वारदात को अंजाम दिया।पुलिस को वारदात में आस-पास के गांव के युवक शामिल होने का इनपुट मिला। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास के गांव मुहाना और पीपला के रहने वाले अंकित मीणा को डिटेन कर पूछताछ की। अंकित ने पूरी वारदात का खुलासा किया। इसके बाद अन्य आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

