सब्सिडी घटाने की तैयारी में सरकार,अब 100 रुपए नहीं, 150 रुपए में मिलेगी 100 यूनिट बिजली
भोपाल. सब्सिडी की पात्रता 150 यूनिट से घटाकर 100 यूनिट करने का प्रस्ताव सब्सिडी से बाहर जाएंगे 62 लाख घरेलू उपभोक्ता। मध्य प्रदेश में अटल गृह ज्योति स्कीम में मिल रही बिजली सब्सिडी को सरकार घटाने की तैयारी में है। अभी हर घरेलू उपभोक्ता को 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली दी जा रही है। अब इतनी ही यूनिट बिजली 150 रुपए में देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा सब्सिडी घटाने के लिए दो और बदलाव की तैयार है। पहला अभी सब्सिडी की पात्रता 150 यूनिट तक है। इसे 100 यूनिट पर सीमित किया जाएगा। दूसरा 100 से 15505 यूनिट तक की मासिक खपत वाले घरेलू उपभोक्ता को पीएम मुफ्त बिजली घर-सूर्य लक्ष्मी योजना से लाभ दिया जाएगा। इसका असर यह होगा कि सब्सिडी के दायरे से करीब 62 लाख घरेल उपभोक्ता बाहर हो जाएंगे। अभी 108 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलता है। यह संख्या 46 लाख रह जाएगी।
पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा के सामने इन फार्मूलों पर एक बात हो चुकी है। अब चूंकि नए मुख्य सचिव अनुराग जैन आ चुके हैं, इसलिए दिवाली के बाद 6 नवंबर को उनके सामने बिजली महकमा सब्सिडी घटाने का यह पूरा फाॅर्मूला रखने वाला है। सबकुछ योजना के तहत चला तो नए साल में बिजली बिल नए टैरिफ के साथ आएगा।

