Latestराज्यराष्ट्रीय

नामीबिया से चीते ग्‍वालियर पहुंचे, पीएम मोदी 9.45 बजे आएंगे

ग्वालियर. चीतों को लेकर नामीबिया से ग्वालियर एयर बेस पहुंचने वाला विशेष विमान महाराजपुरा एयरबेस पर उतर गया है। अब यहां से हेलीकाप्‍टर से चीते कूनो के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9.45 बजे ग्‍वालियर आएंगे। इसके बाद वे हेलीकाप्‍टर से कूनो के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन एयरबेस पर पूरी तरह से चुस्‍त है।

चीतों को लेकर नामीबिया से ग्वालियर एयर बेस पहुंचने वाला विशेष विमान डेढ़ घंटा लेट हो गया है। अब यह विमान 7:30 बजे महाराजपुरा एयर बेस पर उतरा । विमान के इंतजार में पुलिस प्रशासन सहित बड़ी संख्या में सब अफसर इंतजार कर रहे थे । यह विमान पहले सुबह 6:00 बजे आना प्रस्तावित था। हालांकि चीतों को ला रहे विशेष विमान के आगमन को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के अफसर महाराजपुरा एयरबेस पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। सबसे पहले कलेक्टर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी अमित सांघी एयरपोर्ट पर पहुंच चुके व एडीजी भी पहुंच चुके थे। इस इंतजाम में 200 से 300 पुलिस अफसरों की और प्रशासन के अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है और भिंड रोड सुबह से ही हाई अलर्ट के रूप में दिख रही है। इसके साथ ही महाराजपुरा एयर बेस पर चीतो को लेकर आने वाले विमान में 25 सदस्यीय दल नामीबिया से आ रहा है चीतो की शिफ्टिंग के लिए इस दल को स्टाफ की जरूरत है यह स्टाफ भी ग्वालियर से मदद को पहुंचा दिया गया है।

ग्वालियर में हाइअलर्ट, रिहर्सल हुई,अस्पताल-गेस्ट हाउस देखे
सुबह से पीएम आगमन को लेकर हाइअलर्ट रहा। सुबह से एडीजी श्रीनिवास वर्मा,कलेक्टर,एसएसपी ने रिहर्सल की। अफसरों ने जेएएच के सुपर स्पेशिलिटी में व्यवस्थाएं देखीं और बिरला अस्पताल सहित गेस्ट हाउस भी देखे। पीएम के ग्वालियर आगमन पर भिंड रोड पर ट्रैफिक भी रोका जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *