7 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई, संपत्ति कुर्क कर मृतकों के परिजनों को दिया जायेगा मुआवजा
अलीगढ़. उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली खराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गयी है। ऐसा बताया जा रहा है कि मरने वालों में अलीगढ़ एचपी गैस प्लांट के ट्रक ड्रायवर भी शामिल है। इसके अलावा लोधाा क्षेत्र के करसुआ, निमाना, हैवतपुर, अण्डाला गांव के ग्रामीणों की भी मौत हो गयी है। अभी कई लोगों की हालत गंभीर है। उनका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गये है। उन्होंने अलीगढ़ के अधिकारियों से बात करे पीडि़तों की मदद करने का निर्देश दिया गया है और साथ ही आरोपियों पर एनएसए लगाने का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा है कि अगर सरकारी ठेके से शराब खरीदी गयी थी तो उसे सीज किया जाये और दोषियों की संपत्ति भी कुर्क की जाये।
क्या है पूरा मामला
टलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के अंतर्गत गांव करसुआ में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि मरने वालों ने गांव ही ठेके शराब खरीद कर पी थी। मरने वालों में 2 करसुआ में स्थित एचपी गैस बॉलिंग प्लांट के ड्रायवर हैं। मौके पर अधिकारी पहुंच गये हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हैं। ग्रामीणोंु की शिकायत के बाद प्रशासनिकल और पुलिस अधिकारियों ने देसी शराब के ठके को सील करा दिया गया है और साथ ही शराब के सम्पल लिये जा रहे हैं। जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि लोगों की मौत कैसे हुई? क्या ठके पर नकली शराबबेची जा रही? इस दौरान ग्रामीण गुस्से में है और कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
अभी तक 7 लोगों की मौत
इस दौरान अलीगढ़ के गांवों में जहरीली शराब से मौत के बाद दहशत का वातावरण है और इसके साथ ही लोगों में गुस्सा भी हैं। अलीगढ के जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने कहा है कि अभी तक 7 लोगों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के में जो भी निकल कर आयेगा, उसी आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

