Newsमप्र छत्तीसगढ़

पुलिस ने बीएसएफ जवान सहित 6 हमलावर बदमाश दबोचे, 9 दिन से फरार

घटना के दिन बारह बोर की लाइसेंसी राइफल से गोलियां चलाते हुए बीएसएफ जवान। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. ठाठीपुर पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने वाले 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लायसेंसी और अवैध हथियार भी बरामद किये गये है। मामले का मुख्य आरोपी सोबरनसिंह बीएसएफ का जवान बताया जा रहा है। आरोप है कि सोबरन सिंह ने अपने 2 बेटों और 3 साथियों के साथ मिलकर लायसेंसी बन्दूक से एक युवक पर गोली चला दी थी। गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिये अस्पतल में भर्ती कराया गया था। घटना के 2 दिन बादइ पुलिस ने हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर आरोपियों का तलाशने में जुटी है।
क्या है घटनाक्रम
ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में 6 मार्च की देर रात सूरज सैनी घर के बाहर बैठा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर सोबरन सिंह आर्य अपने दो बेटों अभिषेक आर्य, राहुल आर्य और साथियों शुभम खटीक, सोहेल खान व सक्षम खटीक के साथ वहां पहुंच गया। सभी ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर सोबरन सिंह ने 12 बोर की बंदूक से जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जो सूरज के कंधे में जा लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया था। घायल की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *