पाकिस्तान के कंधार में ड्रोन से एयरस्ट्राइक, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
नई दिल्ली. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार इलाके में तालिबान से जुड़े सन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तान का कहना है कि यह कार्यवाही हाल ही में उसके शहरों के ऊपर देखे गये ड्रोन हमलों के जवाब में की गयी है।
पाकिस्तान अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में कई ड्रोन पाकिस्तिान के अलग-अलग शहरों के ऊपर देखे गये थे। सुरक्षा एजेंसियों ने इन ड्रोन को समय रहते रोक लिया। इसलिये वह अपने निशाने तक नहीं पहुंच पाये। हालांकि कुछ जगहों पर ड्रोन के मलबे गिरने से नुकसान हुआ है। क्वेटा में मलबा गिरने से 2 बच्चे घायल हो गये। जबकि कोहाट और रावलपिंडी में भी कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।
फ्यूल डिपो पर हमला
इस दौरान अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाये है। काबुल का कहना है कि शुक्रवार को पाकिस्तान ने राजधानी काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान के कुछ ठिकानों में हवाई हमले कियेक। जिनमें कम से कम 6 आम लोगों की मौत हो गयी। लगभग 15 लोग घायल हो गये। अफगान सरकारके प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने यह भी आरोप लगाया है कि पाकिस्तान विमानों ने कंधार एयरपोर्ट के पास मौजूद निजी एयरलाइन केम एयर के फ्यूल डिपो को भी निशाना बनाया है। यह ईधन नागरिक और संयुक्त राष्ट्र की उड़ानों के लिये उपयोग होता है।

