हाईकोर्ट की निगरानी में 6 सड़कों की हुई सैम्पलिंग, पीडब्ल्यूडी और निगम जांच में जुटी, हाईकोर्ट में 8 सितम्बर को पेश होगी जांच रिपोर्ट

ग्वालियर. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शहर की सड़कों की गुणवत्ता जांच के लिये 6 जगहों के लिये गये है। रविवार को पीडब्ल्यू और नगरनिगम की संयुक्त टीम ने महल रोड, कुलदीप नर्सरी, प्रभा होटल, एजी ऑफिस, बसंत विहार और फूलबाग इलाके की सड़कों से सैम्पल लिये गये। 1 जुलाई 2025 को चेतकपुरी रोड पर कुलदीप नर्सरी के सामने सड़क धंसने की खबर मीडिया में प्रकाशित हुई थी। इसी खबर को आधार बनाकर एडवोकेट अवधेशसिंह तोमर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। 30 अगस्त को कैमरा स्कैनिंग के आधार पर अभी सड़क की अलग-अलग और निर्माण सामग्री की जांच की जा रही है।

बहोड़ापुर में फिर धंसी सड़क में फंसी स्कॉर्पियो
ग्वालियर में रविवार सुबह हुई बारिश के चलते बहोड़ापुर स्थित सागर ताल रोड पर होमगार्ड ऑफिस के सामने सड़क फिर धंस गई। सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया, जिसमें एक स्कॉर्पियो कार फंस गई। हालांकि, कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया।

चेतकपुरी रोड पर गड्ढा
1 जुलाई 2025 को चेतकपुरी रोड पर कुलदीप नस्ररी के सामने सड़क अचानक धंस गयी थी। इससे सड़क पर काफी गहरा गड्ढा हो गया था जिसके बाद सड़क निर्माण और उसकी गुणवत्ता को लेकर प्रश्न उठे थे।
जांच के निर्देश दिये थे हाईकोर्ट ने
सड़क की जर्जर हालत के मामले में हाईकोर्ट ने ग्वालियर की सड़कों की स्थिति और गुणवत्ता को लेकर सख्त रूख अपनाया है। अदालत ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की जवाब देही तय करने के साथ ही शहर की सड़कों की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिये। इसके बाद नगरनिगम और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने सड़कों की जांच शुरू की। पूरी प्रक्रिया हाईकोर्ट की निगरानी में की जा रही है।
8 सितंबर को अगली सुनवाई
अगली सुनवाई 8 सितंबर को होनी है। सैंपलिंग के बाद तैयार होने वाली जांच रिपोर्ट अदालत में पेश की जाएगी। रविवार सुबह हुई बारिश के चलते शहर के बहोड़ापुर स्थित सागरताल रोड होमगार्ड ऑफिस के सामने फिर धंसी सड़क, सड़क धसकने से हुआ बड़ा गड्ढा, सड़क धसकने से हुए सड़क पर हुए गड्ढे में स्कॉर्पियो कार फंसी जिस ट्रेन की मदद से बाहर निकल गया। घटना आधे घंटे पहले की बताई जा रही है। बता दें कि एक तरफ यह सड़क धसने का मामला सामने आया है वहीं दूसरी ओर हाई lकोर्ट द्वारा बनाई गई विशेष जांच कमीशन की टीम आज सिंधिया महल रोड,चेतकपुरी, एजी ऑफिस, वसंत बिहार और फूलबाग की सड़क के सैंपल लेने के लिए सड़क पर उतरी है। शहर की सड़कों की गुणवत्ता जचने के लिए हाई कोर्ट द्वारा यह हाई कमिशन की टीम बनाई गई थी इस कमीशन टीम में 3 सदस्य हैं जिसके अध्यक्ष गौरव समाधिया हैं और उनके साथ 2 मेंबर पवन सिसोदिया और हिमांशु शर्मा है।

