Latestराज्यराष्ट्रीय

55 यात्रियों से भरी बस पलटी, मची अफरा-तफरी

अनूपपुर. यात्रियों से भरी एक बस पलट जाने के कारण अफरा तफरी मच गई। बस में 55 यात्री सवार थे, सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, बताया जा रहा है कि ये हादसा बड़ा है, लेकिन इसमें फिलहाल किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि करीब ५ यात्रियों की हालत गंभीर है।

राजेन्द्रग्राम-बैहारघाट-जैतहरी मुख्य मार्ग पर 10 जुलाई की सुबह बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना सुबह 11 बजे घटी है। बस राजेन्द्रग्राम से शहडोल के लिए रवाना हुई थी, जो बैहार गांव के पास घाट की टर्निंग पर अनियंत्रित होकर सीधी पलटी मारती हुई घाट से नीचे पलट गई। बस में लगभग 50-55 यात्री सवार थे। जिसमें अभी तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इसमें लगभग 20 यात्रियों को चोटें आईं हैं। जिसमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को जैतहरी स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रवाना किया है। थाना प्रभारी केके त्रिपाठी ने बताया कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। बस क्रमांक एमपी 18 पी 0541 हैं, जो राजेन्द्रग्राम से जैतहरी होते हुए अनूपपुर और फिर शहडोल के लिए जाती। घटना स्थल से लाए गए सभी घायलों में 5 को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर देखते हुए अनूपपुर जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया है। जबकि सामान्य रूप से अन्य 4 घायलों का इलाज सीएचसी जैतहरी में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *