चैम्पियन बनी यूनिवर्सिटी ऑफ गोवा, उपविजेता बनी LNIPE
ग्वालियर – वेस्ट जोन महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के आखरी दिन के आखिरी मैच में यूनिवर्सिटी ऑफ गोवा ने मारी बाजी। दिन के निर्णायक मुकाबले में LNIPE , को किताब के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ गोवा के खिलाफ चाहिए थी जीत, परंतु मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
हालांकि दिन के पहले मुकाबले में LNIPE ग्वालियर ने 4-0 से यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा राजस्थान को दी थी बड़ी मात। और इसी तरह दिन के दूसरे मुकाबले में यूनिवर्सिटी ऑफ गोवा और यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई ने खेला बड़ा रोमांचक ड्रॉ मैच। वही दिन के तीसरे मुकाबले में यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई ने 3-1 से दी यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा राजस्थान को मात।
टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि ASP राजेश दंडोतिया, विशिष्ट अतिथि प्रीति दुबे, भारतीय हॉकी टीम खिलाडी एवं ओलंपियन, कुलपति डॉ. विवेक पाण्डे एवं AIU के ऑब्जर्बर डॉ. भास्कर शुक्ला ने विजेता यूनिवर्सिटी ऑफ गोवा को ट्राफी प्रदान की। उपविजेता का किताब मेजबान LNIPE ग्वालियर ने सुरक्षित किया। तीसरे नंबर पर यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई एवं चौथे नंबर यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा राजस्थान ने इंटर यूनिवर्सिटी टुर्नामेंट के लिये टिकट कटाया। उक्त प्रतियोगिता एल.एन.आई.पी.ई., ग्वालियर के फुटबॉल मैदान में 12 से 17 तारीख तक आयोजित की जायेंगी। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के सभी खिलाडियों को मेडल पहनाकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही मैच ऑफिशियल्स का भी सम्मान मंच द्वारा किया गया।

