Newsमप्र छत्तीसगढ़

शनिवार को 5 जरूरतमंद महिलायें बनेंगीं “शक्ति दीदी”

वर्तमान में 107 शक्ति दीदियां संभाल रही हैं फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी
ग्वालियर – महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से “शक्ति दीदी” नवाचार से जरूरतमंद महिलाओं को लगातार रोजगार मिल रहा है। इस नवाचार के तहत जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में जिला प्रशासन द्वारा नौकरी दिलाई जा रही है। नारी शक्ति वंदन पखवाड़े में 18 अप्रैल को 5 जरूरतमंद महिलायें “शक्ति दीदी” बनेंगीं। जिले में वर्तमान में शक्ति दीदी के तहत पहले से ही जिले में 107 महिलाएं यह भूमिका सफलतापूर्वक निभा रही हैं।
कलेक्टर रुचिका चौहान सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुँचकर महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलायेंगे। कलेक्टर 18 अप्रैल को दोपहर 12 बजे शहीद गेट बारादरी मुरार स्थित बीपी सेल्स पर सुश्री नीलम मित्तल व सुश्री आशा बाथम को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपेंगी।  इसी तरह गणेश पेट्रोलियम काल्पीब्रिज पर सुश्री नीतू कुशवाह, दर्शन फिलिंग स्टेशन बिरला हॉस्पिटल रोड पर सुश्री रूबी एवं रामजानकी फिलिंग स्टेशन गदाईपुरा पर सुश्री सपना बाथम को शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ayam