48 घंटे के अन्दर तहसीलदार लवलेश मिश्रा के हमलावरों की गिरफ्तारी करायें नही तो कार्यो का बहिष्कार करेंगे -मप्र राजस्व/कनिष्ठ सेवासंघ
ग्वालियर. सीधी जिले की कुसमी तहसील में पदस्थ तहसीलदार लवलेश मिश्रा पर जानलेवा हमला किया गया। अभी तक श्री मिश्रा हालत नाजुक बनी हुई। उन्हें रीवा मेडीकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पिछले दिनों में कई तहसीलदारों के साथ इस घटनायें घट चुकी है लेकिन शासन की ओर से सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गयी है। शासन हमारे राजस्व विभाग से अन्य विभागों के काम जैसे अतिक्रमण हटाना, एंटी भू माफिया, काला बाजारी, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण आदि के विरूद्ध कार्यवाही करवाता है इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के कार्यो को भी करना पड़ता है। लेकिन जब तक पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की बात है तो केवल आश्वासन ही मिलता हैं।
बैठक में तहसीलदार शिवानी पांडे, रामनिवास सिकरबार, नवनीत शर्मा, कुलदीप दुबे, प्रतिज्ञा शर्मा, विश्राम सिंह बघेल, शारदा पाठक, ज्योति जाटव, रघुनंदन तिवारी आदि ने एडीएम आशीष तिवारी को ज्ञापन सौंपा।
कलेक्टर कार्यालय में तैनात तहसीलदार-नायाब तहसीलदार ने बैठक कर निर्णय लिया है कि राजस्व विभाग द्वारा चलाये जाने अभियान के अलावा अन्य विभागों के कार्यो के अलावा प्रशासन विभाग के कार्यो का बहिष्कार करेंगे। मप्र राजस्व/कनिष्ठ सेवासंघ ने शासन से मांग की है कि 48 घंटे के अंदर तहसीलदार लवलेश मिश्रा के हमलावरों को गिरफ्तारी और तहसीलदार, नायाब तहसीलदारों सशस्त्र गार्ड सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गयी तो प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन करने के लिये मजबूर होना पडेगा।

