LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

458 रुपये लीटर पेट्रोल और डीजल ₹520 के पार

नई दिल्ली. पाकिस्तान में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की भारी बढोतरी की गई है। एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बडी वृद्धि है जिससे आम लोगों पर महंगाई का बोझ और बढने की आशंका है। इस फैसले के पीछे मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के चलते वैशिवक तेल कीमतों में आई तेज उछाल को मुख्य वजह बताया गया है।
55 प्रतिशत से ज्यादा बढाकर 520.35 रुपये प्रति लीटर कर दी
सरकार द्वारा जारी नई दरों के अनुसरा डीजल की कीमत 55 प्रतिशत से ज्यादा बढाकर 520.35 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं पेट्रोल की कीमत में भी लगभग 55 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसे 458.40 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा दिया गया है। इस बढोतरी ने आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर सीधा असर डाला है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बढोतरी दर्ज की गई। अमेरिकी तेल की कीमतों में 11 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 7 प्रतिशत से ज्यादा बढ गई। यह उछाल उस बयान के बाद आया जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सैन्य अभियानों को और तेज करने की बात कही थी।
अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार अस्थिर
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार अस्थिर हो गया है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से ईंधन की कीमतों में बढोतरी करना जरूरी हो गया था। इससे पहले भी पिछले महीने सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş