Latestराज्यराष्ट्रीय

40KG सोना लूटकांड में राजस्थान-मध्यप्रदेश पुलिस की बिहार में रेड, पटना जेल में बंद है हाजीपुर में 55KG सोना लूटने वाली गैंग

भोपाल. राजस्थान और मध्यप्रदेश में 40 किलो सोने की लूट मामले में दोनों राज्यों की पुलिस बिहार में छापेमारी कर रही है। पटना, वैशाली समेत बिहार के कई जिलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सोमवार को भी दोनों राज्यों से स्पेशल टीम ने गिरफ्तारी के लिए रेड मारी थी। राजस्थान और मध्यप्रदेश में मण्णपुरम गोल्ड फाइनेंस के ऑफिस में डकैती को बिहार के अपराधियों ने अंजाम दिया था। इनमें 6 शातिरों में से दो को मध्यप्रदेश के कटनी थाने की पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश में सोमवार को पटना सहित कई जिलों में छापेमारी की। एक टीम वैशाली और दूसरी टीम पटना के पत्रकार नगर, कंकड़बाग, रामकृष्णा नगर थाने में छापेमारी कर रही है। रविवार को पत्रकार नगर थाने में दोनों राज्यों की पुलिस पहुंची। पटना पुलिस से अपराधियों का आपराधिक इतिहास मांगने के बाद टीम ने छापेमारी की है।

पटना में एसपी रैंक के अधिकारियों ने मारी रेड
जानकारी के अनुसार दोनों राज्यों से एसपी रैंक के अधिकारियों ने पटना में छापेमारी की है। अधिकारियों ने बताया कि जिस गिरोह ने सोना लूटकांड को अंजाम दिया है, उसका मुख्य सरगना सुबोध सिंह पटना के बेउर जेल में बंद है। दोनों राज्यों की पुलिस ने पटना पुलिस के अधिकारियों और थानाध्यक्षों से डिटेल लिया है।

मध्यप्रदेश में लूट के बाद एक्टिव हुई राजस्थान पुलिस
राजस्थान और मध्यप्रदेश पुलिस ने बताया कि दोनों ही जगहों पर मण्णपुरम गोल्ड फाइनेंस में डकैती हुई है। 29 अगस्त को राजस्थान के उदयपुर में 24 किलो सोने की डकैती हुई थी। राजस्थान पुलिस दो महीनों से अपराधियों की जांच कर ही रही थी कि 26 नवंबर को मध्यप्रदेश के कटनी में मण्णपुरम गोल्ड फाइनेंस में 6 अपराधियों ने 16 किलो सोने की डकैती कर ली। इस घटना के बाद जब राजस्थान पुलिस ने एमपी पुलिस से संपर्क किया और पूरी जानकारी ली, तो यह साफ हो गया कि दोनों ही जगहों पर एक ही गिरोह ने घटना को अंजाम दिया था। मध्यप्रदेश पुलिस ने पकड़े गए दो लोगों से पूछताछ की थी। दोनों ने राजस्थान में भी लूट की बात कही थी।

नेपाल और कोलकाता में खपाते थे सोना
राजस्थान और मध्यप्रदेश की टीम ने बताया कि यह गिरोह सोना लूटने के बाद नेपाल और पश्चिम बंगाल में उसे गलाने चला जाता है। उसे बेचकर जो पैसे मिलते हैं, उससे गिरोह के सदस्य अय्याशी करते हैं। दोनों राज्यों की एक टीम नेपाल में भी छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार अन्य की तलाश में नेपाल, बंगाल और यूपी में छापेमारी की जा रही है।

गिरोह में ये लोग शामिल हैं
कटनी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार पटना के शुभम तिवारी और अंकुश ने बताया कि घटना को अंजाम देने में वैशाली का अखिलेश उर्फ विकास, पटना का अर्जुन उर्फ पीयूष, बक्सर का मिथलेश उर्फ धर्मेंद्र पाल और अमित सिंह उर्फ विक्कू भी शामिल थे। इन्हीं लोगों ने राजस्थान के उदयपुर में भी 24 किलो सोना लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस गिरोह ने बिहार और झारखंड में भी मण्णपुरम गोल्ड फाइनेंस से सोना लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet güncel sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet mariobet Norabahis Norabahis giriş Norabahis jojobet betpark betpark casibom casibom casibom giriş casibom casibom giriş vaycasino holiganbet bahsegel bahsegel bahsegel jojobet jojobet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet cratosroyalbet cratosroyalbet radissonbet romabet