LatestNewsराज्य

37 करोड़ रुपए से संवारे जाएंगे चंबल के पर्यटन स्थल, रोड बनेगी व फूड कियोस्क

ग्वालियर. मप्र राज्य पर्यटन निगम और ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन अब चंबल के ग्रामीण क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों को संवारेगा। इन स्थानों पर ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आएं इसलिए सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्लानिंग तैयार की गई है। इसमें ग्वालियर-चंबल संभाग के तीन पर्यटन स्थल को शामिल किया गया है। इनमें मुरैना जिले के पढ़ावली, मितावली, बटेश्वर, अटेर का किला और नरेश्वर में पर्यटकों की सुविधा के लिए काम होना है। वहीं फूलबाग जोन में भी पर्यटन सुविधा के लिए 17 करोड़ खर्च होंगे। इसमें नगर निगम के मोतीमहल संग्रहालय पर 10 करोड़ की राशि खर्च कर संवारी जाएगी। वहीं ग्वालियर अंचल के पर्यटन स्थलों पर लगभग 10.44 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।
मितावली: मुरैना में सबसे ज्यादा ऐतिहासिक धरोहर स्थल में यह शामिल है। मितावली में 2.19 करोड़ की राशि से पर्यटक सुविधा देने के लिए काम किए जाएंगे। इसमें पर्यटक इस स्थल पर पसंदीदा व्यंजन खा सके इसलिए फूड कियोस्क की सुविधा भी मिलेगी।
अटेर का किला: भिंड का अटेर का किला काफी पुराना है। इस किले पर मप्र राज्य पर्यटन निगम ने 2.10 करोड़ की राशि खर्च करेगा। यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए टायलेट, फूड कियोस्क, पार्किंग आदि बनेगी।
नरेश्वर: मुरैना जिले के नरेश्वर के लिए 2.69 करोड़ रुपए और ककनमठ के लिए 2.26 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। यहां पर सड़क निर्माण के साथ-साथ टायलेट, फूड कियोस्क, पार्किंग, गार्ड रूम, सूचना केंद्र, लैंड स्केपिंग, वाटर सिस्टम, गजिबो, बैंच, पाथ-वे और आडियो गाइड सिस्टम लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino perabet pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet