Newsराजनीतिराज्य

31 फीट ऊंची भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा जैन अतिशय क्षेत्र सिहोनिया में स्थापित

मुरैना. जैन तीर्थ क्षेत्र सिहोनिया में भगवान शांतिनाथ की 31 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा को लाया गया है। यह प्रतिमा जयपुर से मंगाई गयी है। प्रतिमा को पिछले दिन स्थापित किया गया तथा उसके बाद उसका महा अभिषेक किया गया है।
आपको बता दें कि जैन धर्म के 16 वें तीर्थकर भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा को स्थापित किया गया। यह प्रतिमा 31 फीट ऊंची है जिसे जयपुर में तैयार की गयी है। प्रतिमा के आने के बाद इसको क्रेन की मदद से स्थापित किया गया और उसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी तथा उससे पूर्व शोभायात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुआ शामिल रहें।
आपको बता दें कि इस विशाल प्रतिमा को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश जैन तथा महेन्द्र कुमार जैन द्वारा जयपुर से मंगवाया गया था। 125 टन वजनी इस प्रतिमा को उनके द्वारा विधि विधान से पूजाअर्चना करके स्थापित किया गया है। इस बीच भगवान शांतिनाथ का महामस्तक अभिषेक किया। 1008 कलशों से किये गये। इस महाअभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे तथा पूरा मंदिर परिसर जयघोष के नारों से गुंजायमान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *