NewsUncategorizedराजनीतिराज्य

पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे पांच गिरफ्तार, 18 चोरी को खुलासा

ग्वालियर ग्राम औहदपुर में पहाड़ वाले हनुमान मंदिर के पास बाउण्ड्री वाल के अंदर कुछ हथियारबंद बदमाश बैठकर नीडम रोड़ पर पातालवाले हनुमान मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती की प्लानिंग कर रहे थे, इस में 5 बदमाशों से लगभग 18 चोरी को खुलासा हुआ है। बदमाशों  को दबोचने में क्राइम ब्रांच पिछले काफी दिनों से जुटी हुई थी। इसमें एक चोर का रिष्तेदार सुनार है चोरी का सोना इसी के पास बेचा था। गिरफ्तार बदमाशों  से 1.6 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी, एलईडी टीवी, महंगे फोन और बाइक से मिली है। यह जानकारी एएसपी शियाज केएम पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी।
डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान के मार्गदर्शन में टीआई क्राईम ब्रांच एवं टीआई उपेन्द्र छारी द्वारा पुलिस की संयुक्त टीमों को कार्यवाही हेतु लगाया गया। क्राईम ब्रांच व थाना विश्वविद्यालय  पुलिस की संयुक्त टीमें अलकापुरी तिराहा के पास पहुंचे और टीमों को कार्ययोजना से अवगत कराया जाकर नीडम रोड रजिस्टार ऑफिस के पास गोलम्बर पर पहुँचे। जहाँ पर पुलिस बल की दो टीमें बनाई गई और मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा बाउण्ड्री वॉल की दीवाल की आड़ में छिपकर देखा तो मुखविर सूचना के अनुसार बाउण्ड्री वॉल के अंदर पाँच लड़के जमीन पर घेरा बनाकर बैठे हुए थे तथा आपस में पातल वाले हनुमान मंदिर के पास पैट्रोल पम्प पर डकैती डालने की बात कर रहे थे तथा आपस में एक दूसरे को नीतेश, करुआ, वीरेन्द्र, अन्न तथा नरेन्द्र नाम से बुला रहे थे और बोल रहे थे पहले बीरेन्द्र ओर नरेन्द्र पेट्रोल पम्प वालों की आँखों में मिट्टी झोंक देंगे उसके बाद करुआ कट्टा अड़ा देगा और सभी डण्डे सरियों से पैट्रो पम्प वालों की पिटाई करके सारे रुपये लूट लेगें और सभी लोग घटना के बाद अंधेरे में रमौआ गाँव हाईवे तरफ भाग जायेगें। पुलिस की दोनों टीमों ने घेराबंदी कर 05 बदमाशों   को धरदबोचा। पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम नीतेश जाटव, मोहन उर्फ करुआ जाटव, वीरेन्द्र पुत्र बसंत जाटव, अरुण उर्फ अन्नू, नरेन्द्र जाटव बताये। बदमाषों ने पूछताछ पर नीडम रोड पर हनुमान मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की तैयारी में यहाँ जमा होना बताया।
उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। पकड़े गये आरोपी बचपन से ही वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पकड़े गये बदमाषों से पूछताछ में थाना महाराजपुरा, पुरानी छावनी, मुरार, तथा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में ढेड़ दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पकड़े गये सभी बदमाष काफी शातिर हैं, इनके कब्जे से थाना विष्वविद्यालय, मुरार, पुरानी छावनी एवं महाराजपुरा के कुल 15 अपराधों में लगभग 160 ग्राम सोने के जेवरात तथा 800 ग्राम चांदी के जेवरात, चोरी के रूपयों से खरीदे गये आईफोन, तीन मोबाइल तथा घरगृहस्थी का सामान एवं मोटर साइकिल कीमती लगभग 03 लाख रूपये की जप्त कराने की बात बताई है।
बरामद हथियार– एक 315 बोर का देषी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड, दो बांस के डंडे, एक लोहे का सरिया, एक लोहे का सब्बल, दो लाल मिर्ची पाउडर के पैकेट एवं 05 चेहरा ढकने के कपड़े, चोरी हुए सोने चांदी के जेवरात कीमती लगभग 12 लाख रूपये एवं चोरी के रूपयों से खरीदे गये आईफोन, तीन मोबाइल तथा घरगृहस्थी का सामान एवं मोटर साइकिल कीमती लगभग 04 लाख रूपये के जप्त कराने की बात बताई है।
आपको बता दें कि चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में काफी दिनों से काम कर रही थी। इस टीम को बदमाशों  को पकड़ने महारत हासिल है एसआई राजीव सोलंकी, महावीर सिंह परिहार, दिव्या तिवारी, रणवीर तोमर, दिनेष शुक्ला, वाहन चालक हेडकांस्टेबल प्रमोद यादव आदि को पिछले 2 महीने की कड़ी मषक्कत के बाद कामयाबी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *