31 मार्च की रात खुला रहा जिला पंजीयक कार्यालय में हुई 13774 रजिस्ट्रिया और राजस्व 840 करोड़ मिला

ग्वालियर. न्यू सिटीसेंटर स्थित जिला पंजीयक कार्यालय में सुबह 10 बजे से लेकर रात 12 बजे तक भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। जब इस भीड़ का पता किया तो मालूम पड़ा। प्लॉटों की रजिस्ट्री कराने के लिये अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे है। क्योंकि कल जमीनों की गाइड लाइन के हिसाब जमीनों की रजिस्ट्री खर्च बढ़ने वाला है। शहरों चारों ओर जमीनोें की रजिस्ट्री गाइनलाइन बढ़ गयी है। 30-31 मार्च को सुबह से लेकर रात 12 बजे तक 835 करोड़ रूपये का राजस्व मिला है।
30 और 31 मार्च सुबह से लेकर शाम तक हुई रजिस्ट्रियां
जिला पंजीयक ने बताया है कि 30 -31 मार्च के बीच लगभग1374 रजिस्ट्रियां हुई है जिनमें लगभग 835 करोड़ रूपये का राजस्व मिला है। सुबह से शाम तक कार्यालय खुला हुआ है। जिसमें वरिष्ठ पंजीयक डॉ. दिनेश गौतम, जिला पंजीयक अशोक शर्मा, वरिष्ठ उपपजीयक केएन शर्मा, उपपंजीयक कपिल व्यास, मनोज सिहारे, परितोष शिल्पकार और अर्चना दिनकर के अलावा प्रभारी उपपंजीयक श्वेता, निधि जादौन रजिस्ट्री में जुटे हुए है।
शहर के चारों ओर प्लॉट की रजिस्ट्रियां हो रही
रजिस्ट्रियों की संख्या के अनुसार ऐसा लगता है शहर के चारों ओर विकास हो रहा है। उपपंजीयकों के अनुसार शहर का ऐसा कोई ईलाका नहीं हे जहां की रजिस्ट्रियां हो रही है। वैसे तो इस मामले सिटीसेंटर का इलाका नम्बर 1 पोजीजन लिये हुए है। पिछले वर्ष 2023-24 में 710 करोड़ रूपये राजस्व मिला था। लेकिन इस वर्ष राजस्व के मामले में पिछले साल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 24-25 में 840 करोड़ राजस्व प्राप्त है।
सिटीसेन्टर में सबसे अधिक रजिस्ट्रियां
जिला पंजीयक अशोक शर्मा के अनुसार नया ग्वालियर, बड़ागांव, खुरैरी, सेंथरी, नैनागिरी, ओहदपुर, मॉंडल टाउन आदि इलाके में सबसे अधिक जमीनें बेंची जा रही है। शहरवासियों का रूझान बढ़ रहा है।

