Newsमप्र छत्तीसगढ़

डिलेवरी बॉय के हत्यारों की गिरफ्तारी लेकर कर चक्काजाम, पुलिस ने चक्काजाम करने आरोपियों पर लाठीचार्ज, सीसीटीवी में दिखे 3 आरोपी


ग्वालियर. बहोड़ापुर थाना इलाके में गुरूवार की शाम को डिलेवरी बॉय की गोली मारकर हत्या के बाद शुक्रवार को परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्त्ता सड़क पर उतर आये। आनंदनगर चौराहे पर 28 वर्षीय विवेक मीणा की हत्या के मामले में आरोपियों की पहचान होने के बावजूद 12 घंटे तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने दोपहर लगभग 2 बजे गोरखपुर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।
प्रदर्शन की वजह से चौराहे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने पहजले प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।जब भीड़ नहीं हटी तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों का सड़क से हटाया और चक्काजाम खुलवाया। पुलिस ने बताया है कि हत्या में शामिल 3 आरोपियों की पहचान कर ली गयी है। उनकी गिरफ्तारी के लिये अलग-अलग टीमें रवाना की गयी है।
परिजनों ने रात को थाने पर किया प्रदर्शन
विवेक की हत्या की खबर मिलने के बाद परिजन और उसके साथी बहोड़ापुर थाने पहुंचे थे। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना था कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है तो उन्हें गिरफ्तार करने में देरी क्यों की जा रही है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्यवाही का भरोसा देते हुए कहा कि 12 घंटे के अन्दर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। लेकिन शुक्रवार की दोपहर तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए है। इसके बाद परिजन और बजरंग दल कार्यकर्ता फिर सड़क पर उतर आये।
तीनों के खिलाफ हत्या का केस, गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना
बहोड़ापुर सर्किल के सीएसपी किश्तेपाल सिंह ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *