स्वयं को गोली मारकर दुश्मनों पर कराया हत्या की कराई FIR, पुलिस ने किया खुलासा फरियादी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर। 4. फरवरी फरियादी नीतेश उम्र 35 साल निवासी ग्राम बन्हेरी थाना आरोन की रिपोर्ट पर थाना आरोन में फरियादी द्वारा बताया गा था कि उमराव रावत, हरी उर्फ बनिया रावत, नरेश रावत, कैवरन रावत, धनसिंह रावत, रामराजा रावत, हरी सिंह रावत, रणवीर रावत, उदयभान रावत, मर्दन रावत, रन्धौर रावत, रामकिशन रावत निवासीगण ग्राम बन्हेरी द्वारा उन्हे गोली मारी है।
दौराने विवेचना घटना संदिग्ध प्रतीत होने से संदेहियान फरियादी अजब सिंह रावत] रघुवीर रावत] नीतेश रावत निवासीगण बन्हेरी थाना आरोन के मोबाइलों को जप्त कर साइबर सेल से उक्त मोबाइल का डाटा रिकॉर्ड प्राप्त कर अध्ययन किया तो पाया कि संदेही रघुवीर रावत, नीतेश रावत, फरियादी अजब सिहं रावत से स्वंय के द्वारा गोली लगने एवं उक्त घटना का झूठा अपराध पूर्व की दुश्मनी के चलते लगाने की बात कह रहा था।
उसके बाद पुलिस द्वारा संदेही अजब सिंह एवं नीतेश रावत से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की तो अजब सिंह द्वारा बताया कि घटना दिनांक को स्वंय के द्वारा 315 बोर के कट्टे से कमर में गोली लगी थी, उसके बाद अजब सिहं, नीतेश रावत, रघुवीर रावत द्वारा षडयंत्र कर दुश्मनी के चलते दूसरे पक्ष उमराव रावत, हरी उर्फ बनिया रावत, नरेश रावत, कैवरन रावत, धनसिंह रावत, रामराजा रावत, हरी सिंह रावत, रणवीर रावत, उदयभान रावत, मर्दन रावत, रन्धौर रावत, रामकिशन रावत निवासीगण ग्राम बन्हेरी के खिलाफ हत्या का प्रयास की रिपोर्ट लिखाने की योजना बनाई थी।
जप्त मशरूका :- घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा मय 01 खाली खोका व 02 जिंदा राउंड।

