3 तस्करों को 40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
ग्वालियर एएसपी क्राइम सत्येन्द्रसिंह तोमर व डीएसपी क्राईम विजय भदौरिया ने 3 जनवरी को थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीण् दामोदर गुप्ता को सूचना प्राप्त हुई कि थाना महाराजपुरा क्षेत्रांर्तगत लक्ष्मणगढ़ पुल के नीचे पर कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े हुए है।
उक्त सूचना पर से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच ने मय क्राईम टीम के मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर सभी तस्करों को धरदबोचा। पकड़े गये तस्करों की तलाशी लेने पर उसके पास से 40ग्राम स्मैक व एक होंडा शाइन बाइक जप्त की गई। गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उनसे स्मैक व उनके सप्लायरों के संबंध मे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

