Uncategorized

3 वर्ष से अध्यनरत नर्सिंग के विद्यार्थियों की समस्या को लेकर नर्सिंग रजिस्ट्रार केके रावत के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरना

ग्वालियर – नर्सिंग छात्र संगठन, भारत के जिलाअध्यक्ष उपेन्द्र गुर्जर ने सत्र 2022-23 में GNM नर्सिंग अध्यनरत हज़ारों छात्र छात्राओं की समस्याओं को लेकर नर्सिंग रजिस्ट्रार के. के. रावत की लेट लतीफ और लापरवाही के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शित किया। जिसमें संगठन की मुख्य मांगे-
* GNM प्रथम वर्ष में नामांकन से वंचित रहे सैकड़ों छात्र छात्राओं के शीघ्र नामांकन कराए जाए। (माननीय उच्च न्यायलय जबलपुर द्वारा नामांकन के आदेश होने पर छात्र विरोधी हरकत करके पुनः याचिका लगाई गई)
* GNM नर्सिंग में 3 साल से एक ही कक्षा मे अध्यन कर रहे छात्र छात्राओं के परीक्षा आवेदन फॉर्म खोले जावे एवं 45 दिन बाद निर्धारित किए गए परीक्षा समय सारिणी को 15 दिवस मे निर्धारित किया जावे।
* मध्य प्रदेश राज्य में नर्सिंग पाठ्यक्रम में अध्यनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं की रुकी हुई छात्रव्रती को जारी किया जावे।
* नर्सिंग काउंसिल में पदस्थ अधिकारियों ( बिना अनुभव एवं अन्य विभाग) को हटाकर नर्सिंग की साफ़ छवि रखने वाले अनुभवशील नर्सिंग ऑफिसर को पदस्थ किया जावे।
उपेन्द्र गुर्जर ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि हमारी छात्रहित में मांगे नहीं मानी तो छात्र संगठन छात्र छात्राओं के साथ नर्सिंग काउंसिल परिसर, भोपाल में अनिश्चिकालीन धरने करेगा और आगे उग्र प्रदर्शन करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *