चलती कार बनी आग का गोला
ग्वालियर. एजी ऑफिस पर चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग कार आग का गोला बन गयी। झांसी रोड थाना इलाके में बीच सड़क कार धू-धूं करके जलने लगी इस वजह से हडकंप मच गया। राहत की बात यह है कि कार में आग लगते ही कार चालक ने कार का दरवाजा खोल समय रहते हुए कूंदकर अपनी जान बचाई । जानकारी के अनुसार कार की इलेक्ट्रिक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी। इसके बाद मोके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने कार पर पानी डालकर आग बुझाई। इस आग में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
यह है मामला
आग ड्राइवर सीट की तरफ स्टेयरिंग से शुरू हुई थी। इसके बाद ड्राइवर तो किसी तरह उसमें से निकलकर बाहर आ गया, लेकिन कार देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई। कुछ दिनों पहले भी इसी जगह से चंद कदमों के फासले पर एक स्कूल बस में भी आग लगी थी। उस वक्त भी समय रहते बच्चों को उतार लिया गया था। कार में सीएनजी किट के बारे में जानकारी नही मिली है। कार पेट्रोल मॉडल है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। पुलिस आगजनी का केस दर्ज कर मौके से गायब ड्राइवर की तलाश कर रही है।

