Uncategorized

जीवन में प्रगति के लिये शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण राज्यपाल ने ग्राम पंचायत चैत में सहरिया समुदाय से किया संवाद 

ग्वालियर – राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जीवन में प्रगति के लिये शिक्षा सबसे जरूरी है। शिक्षा के बिना कोई भी व्यक्ति या समाज प्रगति नहीं कर सकता है। सहरिया समुदाय के लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करने की दिशा में कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण हैं। बेटे के साथ-साथ बेटी को भी शिक्षित करें, तभी हम प्रगति की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे। राज्यपाल श्री पटेल ने सोमवार को ग्वालियर की ग्राम पंचायत चैत में सहरिया समुदाय से संवाद करते हुए यह बात कही।
सहरिया परिवार से संवाद के लिये आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, विधायक मोहन सिंह राठौर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, जिला कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, सीईओ जिला पंचायत विवेक कुमार सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में सहरिया समुदाय के लोग उपस्थित थे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहरिया, भारिया एवं बैगा समुदाय के सम्पूर्ण विकास के लिये केन्द्र सरकार की ओर से 24 हजार करोड़ रूपए की राशि का प्रावधान किया है। इसके माध्यम से इन समुदाय के लोगों को आवास, बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सेवायें उपलब्ध कराई जायेंगीं। पीएम जनमन योजना के तहत 11 मूलभूत सुविधाओं को 9 विभागों के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले, इसके सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनायें समाज के उत्थान के लिये संचालित हैं। इन योजनाओं का लाभ सहरिया परिवारों को लेकर अपने जीवन स्तर को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।
राज्यपाल नेआवास का किया अवलोकन 
राज्यपाल ने ग्राम पंचायत चैत में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्मित आवास का भी अवलोकन किया। राज्यपाल ने अजमेर आदिवासी के निवास पर पहुँचकर उनके आवास का अवलोकन किया और योजना के संबंध में हितग्राही से चर्चा भी की। राज्यपाल ने हितग्राही के निवास पर सहभोज भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş atlasbet betcio perabet galabet perabet imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş norabahis norabahis giriş pashagaming pashagaming giriş betcio betcio holiganbet holiganbet giriş norabahis giriş norabahis holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet meritking jojobet norabahis norabahis giriş holiganbet holiganbet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel giriş matbet matbet giriş grandpashabet perabet perabet giriş holiganbet holiganbet giriş kingbetting restbet lunabet restbet giriş