Newsमप्र छत्तीसगढ़

28 अप्रैल को आउटसोर्स कर्मचारी भाजपा मुख्यालय के सामने करेंगे आत्मदाह

भोपाल. मध्यप्रदेश के सरकारी विभागों में तैनात आउटसोर्स, अस्थाई और अंशकालीन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के विरोध में बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने कहा है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो वह 28 अप्रैल को भोपाल स्थित भाजपा मुख्यालय के सामने सांकेतिक सामूहिक आत्मदाह करेंगे।
इस मामले में आउटसोर्स, अस्थाई , अंशकालीन, ग्राम पंचायत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पत्र लिखकर अपनी परेशानी बताई है। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वासुदेव शर्मा के अनुसान, प्रदेश में बड़ी संख्या में कर्मचारी बेहद कम वेतन पर काम करने के लिये विवश है। कई विभागों में कर्मचारियों महज 2 से 6 हजार रूपये प्रतिमाह मिल रहे है। जो निर्धारित न्यूनतम वेतन (12,425, 16,769रूपये) से काफी कम है।


50 हजार से अधिक आवेदन, फिर भी कार्रवाई नहीं
कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं। अब तक 50 हजार से अधिक आवेदन सरकार को दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद कोई ठोस निर्णय या समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने प्रदेश में बढ़ती आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया है। हजारों श्रमिकों की असमय मौत और आत्महत्याओं का हवाला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *