घांटीगाव के जंगलों में घूम रहा चीता केजीपी-1, वनविभाग ने ग्रामीणों मवेशियों और स्वयं का ख्याल रखने की दी सलाह
ग्वालियर. कूनो नेशनल पार्क से वापिस लौटकर आये चीता केजीपी -1 का मूवमेंट घांटीगांव स्थित सौन चिरैया अभ्यारण्य, आसपास लगे जंगलों और जंगल से सटे ग्रामीणों इलाकों में देखा जा रहा है। वह यहां आसान शिकार के चलते आया है। दरअसल, यह चीता इसी इलाके में लगभग 3 माह से घूम रहा रहा है। वन कर्मचारी कॉलर आईडी से चीता को ट्रेक कर रहे हैं। वहीं लोगों को जंगल नहीं जाने की सलाह दे रहे हैं।
नेशनल पार्क से करीब 15 दिन पूर्व निकला यह चीता आरोन व सिमरैया इलाकों से होते हुए घांटीगांव के जंगलों तक पहुंचा है। हालांकि अभी तक उसने किसी भी ग्रामीण या उनके मवेशियों पर हमला नहीं किया है। लेकिन एहतियात के लिये वन विभाग ने ग्रामीणों से अपने मवेशियों का स्वयं ख्याल रखने की सलाह दी है।
मवेशियों के बीच घूम रहा चीता
ग्रामीणों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है, जिसमें चीता खेत पर चारा खा रहे मवेशियों के बीच में घूम रहा है। आसपास ग्रामीण भी मौजूद हैं। हालांकि चीता ने इस दौरान भी कुछ नहीं किया।
चीता को कॉलर आईडी लगी है। जिसके माध्यम से वन विभाग की टीम चीता को ट्रेक कर रही है। टीम के सदस्य चीता से कुछ दूरी पर ही चल रहे हैं।

