26 जनवरी के बाद 4 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ा कारण
ग्वालियर. बैंकों से संबंधी कोई जरूरी काम है तो उसे 27 जनवरी तक पूरा कर लें। महीने के आखिरी 4 दिन 28 से 31 जनवरी तक बैंक बंद रहने वाले हैं। इन 4 दिनों में 30 और 31 जनवरी को बैंकों में हड़ताल रहेगी और 2 दिन की छुट्टी रहेगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंककर्मी भारतीय बैंक संघ से मांगों के जल्द निपटारे को लेकर हड़ताल करने जा रहे हैं। हड़ताल के मद्देनजर बैंक कर्मचारी बैंकों पर प्रदर्शन भी करेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ग्वालियर इकाई के संयोजक विवेक रावत ने बताया कि बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी 30 एवं 31 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। पूर्व 25 और 27 जनवरी को सिटी सेंटर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रशासनिक कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
फरवरी की 5, 12, 19 और 26 तारीख को रविवार पड़ रहा है। कई राज्यों में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मौकों पर बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की वेबसाइट पर रीजनल ऑफिस के मुताबिक बैंक हॉलिडे की लिस्ट दी गई है।

