25 करोड़ रूपये की भूमि अतिक्रमणकारी के कब्जे से मुक्त

ग्वालियर. ग्राम कोटलशकर के माफी मंदिर की 16 बीघा जमीन जिसका भूमि सर्वेे नम्बर 1096 से लेकर 1099 तक की भूमि में अवैध रूप से बिना अनुमति के दुर्गेश कुशवाह द्वारा बनाई गयी 7 दुकानें एवं 5 भवनों की बनायी गयी नींव को नगरनिगम के मदालखत दस्ता द्वारा तोड़ दिया गया। सरकारी जमीन मुक्त कराने की कार्यवाही SDM अनिल बनवारिया, तहसीलदार नीना सेंगर, RI महेन्द्र यादव, योगेन्द्र त्रिपाठी, पटवारी दिनेश श्रीवास्तव और नगरनिगमक के भवन अधिकारी यशवंत मेकले एवं मदालख अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पुलिस विभाग की ओर से सीएसपी आत्माराम शर्मा, टीआई गिरवाई एवं पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा।
संपूर्ण भूमि को नगरनिगम को सार्वजनिक पार्क एवं पब्लिक के उपयोग के लिहाज से डवलप करने के लिये सौंप दी गयी है। अतिक्रमणकारी के कब्जे से मुक्त कराई गयी जमीन की कीमत लगभग 25 करोड़ रूपये बताई गयी है।

