Newsराजनीतिराज्य

20 दिन के नवजात सहित माता पिता पर फेंका तेजाब

मुरैना. सिहौनिया थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले लेपा गांव में 2 युवकों ने अपने घर में सो रही एक महिला,उसके पति और 20 दिन के नवजात पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में 3 घायल हो गये हैं। तीनों का उपचार भिंण्ड के जिला अस्पताल में चल रहा है। यह घटना 15 अगस्त की रात 1 बजे की है। पुलिस ने इस घटना के दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ऐसा पता चला है कि धीर तोमर 37, उसकी पत्नी संध्या तोमर 35, और उसका 0 दिन का नवजात बेटा लेपा गांव में अपने घर में सो रहे थे। देर रात 1 बजे लगभग उसी के गांव निवासी उनके परिवार के दूर के रिश्तेदार आरोपी शिवम तोमर 25, और सोनपाल सिंह तोमर 65, चुपके से उनके घर पर आये और उन तीनों के ऊपर तेजाब फेंक कर भाग गये। इस घटना में संध्या तोमर के चेहरे तथा गले में एवं सीने में तेजाब के कारण घाव हो गये हैं। पति धीर तोमर और उनका 20 दिन का नवजात बेटा मामूली रूप से घायल हुए हैं।
संध्या का घर सोनपाल के घर से कुछ दूरी पर है। आरोपी शिवम तोमर दूर के रिश्ते में संध्या का देवर लगता है तथा सोनपाल तोमर संध्या का बाबा लगता है। शिवम हाल ही में पैरोल पर जेल से छूट कराया है। वर्ष 2019 में उसकी पत्नी की फांसी लगाने से मौत हो गई थी। उसके ससुराल वालों ने उसके ऊपर दहेज मांगने तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था जिसके कारण उसकी जय हो गई थी। दूसरा आरोपी 65 वर्षीय सोनपाल सिंह तोमर रिश्ते में संध्या का बाबा ससुर लगता था तथा संध्या के यहां पर उसकी भैंसों का दूध निकालने जाता था। सोनपाल सिंह तोमर पेशे से दूधिया है। फरियादी तथा आरोपी इसकी मुख्य वजह पुरानी रंजिश बता रहे हैं। गांव वालों की माने तो इस मामले में शिवम तोमर को झूठा फंसाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *