Newsराजनीतिराज्य

विधानसभा अध्यक्ष और सांसद को दे रहे हैं गालियां पार्षद के पिता, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

ग्वालियर. एक पार्षद के पिता और भाजपा नेता का अपने ही दल के सीनियर नेता एवं सांसद के लिये अपशब्द कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता भीकमसिंह खटीक अपने कुछ साथियों के साथ कुर्सी पर बैठकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को गालियां दे रहा है।
ठतना ही नहीं नगरनिगम परिषद के सभापति मनोज तोमर समेत अन्य बीजेपी पार्षदों को गालियां देते हुए पार्टी में गुटबाजी और जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया है। वीडियो में वह साथियों से चर्चा के दौरान जरूरत पड़ने पर भाजपा छोड़ने की भी बात भी कह रहे है।
भारतसिंह ही नरेन्द्रसिंह तोमर को निपटा देगा-भीकमसिंह खटीक
आपको बता दें कि ग्वालियर शहर में भाजपा नेता भीकमसिंह खटीक नगरनिगम में सबसे कम की पार्षद भाजपा नेत्री भावना खटीक के पिता है। वायरल वीडियो में भाजपा पार्षद भावना के पिता भीकम सिंह खटीक भारतसिंह कुशवाह के लिये टिप्पणी करते हुए कह रहे हैं कि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने भारत सिंह को सांसद का टिकट दिलवाया। आज सारे कुशवाह कह रहे हैं कि नरेन्द्र तोमर ही हमारे सब कुछ है। इतना ही नहीं भीकम सिंह खटीक बोल रहे है कि फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म जल्लाद जैसे हालत हो रहे है। भारतसिंह ही उसे निपटा देगा।
अब विधायकी का टिकट भी नहीं मिलेगा
वायरल वीडियो में पार्षद पिता व भाजपा नेता भीकम खटीक ने यह तक भी कह दिया कि विधानसभा अध्यक्ष 75 से 76 साल के हो गए है अब विधायकी का टिकिट भी नहीं मिलेगा। साथ ही वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि यदि कार्यकर्ताओं को लात मारेंगे तो कैसे जीत पाएंगे। इसके बाद भारत सिंह के लिए गाली गलौज करते हुए बोला कि वह जातिवाद फैला रहे हैं।
बीजेपी के ही पार्षद पार्टी के खिलाफ हो रहे खड़े है
बीजेपी नेता भीकम खटीक ने वायरल वीडियो में अपने साथियों से चर्चा के दौरान यह तक भी कह दिया कि हम पर है ही क्या, कौन से हमारे बड़े काम चल रहे है। अगर जरुरत पड़ी तो BJP छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। गाली देते हुए कहा की खटीक, बाल्मीक, कोरी, जाटव हुए यह मजदूरी ही कर रहे है। जलवा तो सिर्फ कुछ बड़े नेताओं का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *