Uncategorized

15 अगस्त को कम्पू स्थित एसएएफ ग्राउण्ड पर पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह करेंगे ध्वजारोहण

ग्वालियर – गौरवशाली भारतवर्ष की स्वाधीनता की 78वीं वर्षगाँठ हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाने के लिये व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। जिले का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को कम्पू स्थित एसएएफ ग्राउण्ड पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। जिले के मुख्य समारोह में आयोजित होने वाली संयुक्त परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सभी कार्यक्रमों की एसएएफ मैदान पर कलेक्टर रुचिका चौहान की मौजूदगी में बुधवार 13 अगस्त को फुल ड्रेस एवं फायनल रिहर्सल की गई।
मुख्यमंत्री के संदेश का होगा सीधा प्रसारण
स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रातः 9:25 से 9:55 बजे संदेश वाचन किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण एसएएफ ग्वालियर में आयोजित होने जा रहे जिले के मुख्य समारोह में भी होगा। इसके बाद ग्वालियर के समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री संक्षिप्त बधाई संदेश का वाचन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश सुनने के लिये एसएएफ मैदान पर 10 बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *